Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
आर्थिक गतिविधियाँ

इंडिगो एयरलाइन को डीजीसीए ने ठोका 30 लाख रुपए का जुर्माना, जानें क्या है कारण ?

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 30 जुलाई 2023, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की लगातार टेल स्ट्राइक (विमान का पिछला हिस्सा टकराने) की घटनाओं पर चिंता के बाद एक विशेष ऑडिट के आधार पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ऑडिट में इंडिगो के दस्तावेज़ीकरण और प्रक्रियाओं में प्रणालीगत कमियां सामने आईं। इस साल छह महीने के भीतर, एयरलाइन के ए321 विमान चार बार टेल स्ट्राइक के शिकार हुए। इसके बाद नियामक ने ऑडिट शुरू किया था।

इसके अलावा, डीजीसीए ने इंडिगो को डीजीसीए के नियमों और मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) के दिशानिर्देशों के अनुसार अपने दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया है। विमानन नियामक ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, वर्ष 2023 में छह महीने की अवधि के भीतर इंडिगो एयरलाइंस के ए321 विमानों के साथ टेल स्ट्राइक की चार घटनाएं हुई हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के संचालन, प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग, और एफडीएम (फ्लाइट डेटा मॉनिटरिंग) कार्यक्रम का एक विशेष ऑडिट किया।

इसमें कहा गया है, विशेष ऑडिट के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के संचालन/प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित दस्तावेजों में कुछ प्रणालीगत कमियां पाई गईं। डीजीसीए ने कहा, डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें निर्धारित समय अवधि के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया। जवाब की विभिन्न स्तरों पर समीक्षा की गई और संतोषजनक नहीं पाया गया।

इसके बाद, डीजीसीए ने एयरलाइंस पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें डीजीसीए के नियमों और ओईएम दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में संशोधन करने का भी निर्देश दिया है। हाल ही में, अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक (विमान का पिछला हिस्सा टकराने) की घटना के बाद डीजीसीए ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने के लिए और सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया था। यह घटना बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही उड़ान संख्या 6ई 6595 में लैंडिंग के समय हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!