Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साझा किये अपने-अपने अनुभव, बेहतर व्यवस्थाओं के लिए शासन और प्रशासन की जमकर की तारीफ

पैदल यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की

तीर्थ यात्रियों द्वारा शासन व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

श्रद्धालुओं के साझा किये अपने-अपने अनुभव

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 मई 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने आए भोपाल (मध्य प्रदेश) के कृष्टांग शिवराज उनके साथी देव शाहू व सौरव वाजपेई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि केदारनाथ में जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं। उन्होंने बताया कि बाबा केदार के दर्शन पूरी सुविधा के साथ करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहाँ पर पुलिस की व्यवस्था सहित साफ-सफाई की भी बेहतर व्यवस्था हैं। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की अपील की है।

सरिता, कुणाल, यस्वीका और देवराज ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छे ढंग से बाबा केदारनाथ के दर्शन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पैदल यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की है। साथ ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधा की काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि दर्शन करने के बाद उन्हें काफी आनंद की अनुभूति हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने यहाँ के लोगों के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं।

दिल्ली से आए अमन ने कहा कि केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग में जगह-जगह पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पुलिस के कार्मिकों द्वारा यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की हर तरह की मदद की जा रही है जो काफी प्रशंसनीय है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के नंदराम यादव ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में वर्ष-2013 की आपदा के बाद से सभी व्यवस्थायें बहुत अच्छी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थायें बेहतर की गई हैं। साथ ही यहाँ पर पुलिस की भी व्यवस्थायें काफी अच्छी हैं।

पंजाब (चंडीगढ़) से आए अंकुर महाजन ने अवगत कराया कि यात्रा के पैदल मार्ग में पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई की बहुत अच्छी व्यवस्थायें की गई हैं। उनके साथी ने भी सुविधाओं की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने प्रातः 6:00 बजे से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और यहाँ पर तैनात सफाई कर्मियों द्वारा प्रातः से ही निरंतर साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने की अपील की।
उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ पर तैनात पुलिस, सफाई कर्मियों व अन्य व्यवस्थाओं में लगे सभी कार्मिकों द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग से लेकर धाम तक शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए तीर्थ यात्रियों द्वारा शासन व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!