Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु : महाराज

लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए विश्व को उपलब्ध करवाई कोरोना वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 नवम्बर 2022, सोमवार, देहरादून/नवसारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेज गति के साथ आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के सोमवार को ऐतिहासिक शहर नवसारी (गुजरात) में आयोजित एक कार्यक्रम में बडी संख्या में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है। उन्होंने गुजरात के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या गुजरात के श्रद्धालुओं की है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां पूरे भारत में हर किसी व्यक्ति का निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई वहीं दूसरी ओर उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को चरितार्थ करते हुए भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन पहुँचाकर भारत का मस्तक दुनिया में ऊँचा किया।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सतपाल महाराज व उपस्थित लोगों ने गुजरात के मोरबी में केबल पुल हादसे में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!