Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डखेल-जगत

37 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए देवेन्द्र बिष्ट को उत्तराखंड टीम का शेफ डी मिशन नियुक्त किया गया 

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी लोगों में शुमार है देवेंद्र बिष्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023, देहरादून। गोवा में आयोजित होने वाले 37 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए देवेन्द्र बिष्ट को उत्तराखंड टीम का शेफ डी मिशन नियुक्त किया है। देवेंद्र बिष्ट उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी लोगों में शुमार किए जाते हैं। वह पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने की भूमिका में काम करते हुए नजर आए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह खास है उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह उत्तराखंड में खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और राज्य सरकार की योजनाओं से हमेशा रूबरू कराते रहे हैं।

उत्तराखंड में देवेंद्र बिष्ट के अनुसार प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं ऐसे में राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के साथ-साथ तराशने का काम भी कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के प्रति बेहद सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं और यही वजह है कि राज्य सरकार की कोशिशें के चलते खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने बिष्ट को यह जिम्मेदारी दी है। बिष्ट राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर हैं और ओएनजीसी में कार्यरत हैं।

उन्होंने देहरादून और उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वह राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल टीम के चयनकर्ता भी रह चुके है और उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है। गोवा में राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से नौ नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!