Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चौबट्टाखाल में करोड़ों रूपये की विकास योजनाओं को मिली स्वीकृति

डबल इंजन की सरकार में हो रहा है प्रदेश का चहुँमुखी विकास : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2021, रविवार, सतपुली (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 18000 करोड़ रुपए की सहायता दी है। ऑल वेदर रोड बन कर तैयार हो रही है। 258 करोड़ रुपए का पैकेज टिहरी विस्थापितों को दिया गया है। उत्तर प्रदेश से हमें लगभग 400 करोड़ का लाभ मिला है। हमारी जो भी परिसंपत्तियाँ थी, वह हमें प्राप्त हुई हैं। यह सब डबल इंजन की सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।
उक्त बात रविवार को सतपुली स्थित कन्या विद्यालय परिसर में आयोजित कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह के मौके पर उपस्थित स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में हम सब इस बीमारी की चिकित्सा से अनभिज्ञ थे। सैनिटाइजर, मास्क लगाकर और देह दूरी से अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान जो पीड़ित हो गए थे, जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था। उनके बीच जाकर कुछ लोगों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए सेवा भाव की बड़ी मिशाल पेश की है। ऐसे कोरोना वॉरियर का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की अनुभूति है।
चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज महाराज ने कोरोना काल अपने प्राणों की परवाह न करते हुए दिन रात सेवा कार्य में लगे आँगनवाड़ी, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों एवं महिला मंगल दल को अंगवस्त्र, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में अनेक विकास योजना की स्वीकृति की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि एक और जहाँ सतपुली में करोड़ों की लागत से 40 शैय्याओं वाले पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर होमस्टे सेंटर, फीसरी सेंटर, राजकीय महाविद्यालय सतपुली के नवनिर्मित भवन निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट, मला बदरपुर और कांडाखाल क्षेत्र में 11 केवी फीडर के कार्य, सतपुली एवं एकेश्वर क्षेत्र में एलटी लाइन के स्थान पर एपी बिछाने सहित अनेक मोटर मार्गों सहित करोड़ों रूपये की योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर हो जाएगा।

सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

सम्मान समारोह से पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने झलपाड़ी से माँ दीवा रसल्वाण तक ट्रक रूट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रैकिंग दल में शामिल अनेक महिलाओं और पुरूषों को माँ दीवा रसल्वाण के लिए रवाना किया। ट्रैकिंग दल को रवाना करने से पूर्व उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि माँ दीवा रसल्वाण ब्रिटेन की दृष्टि से प्रसिद्धि प्राप्त करें। यहाँ पर ट्रैकर्स आयें और विश्व प्रसिद्ध सूर्योदय के अद्भुत दृश्य को देख कर आनंद उठायें।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, चौबट्टाखाल चुनाव प्रभारी राजेन्द्र धीरवा, सह प्रभारी अशोक ठाकुरली, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन, महामंत्री अशोक बुड़ाकोटी, दिगम्बर, वरिष्ट भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा, श्रीमती शाकुन्तला महिला मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशराज, अनु. मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सत्येन्द्र, जगदम्बा ध्यानी, भारत सिंह, भीमदत्त कुकरेती, चिंरजीलाल, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुनाथ, किसान मोर्चा अध्यक्ष मंजीत नेगी, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाहिर, संसद प्रतिनिधि मनोहर खन्तवाल, पूर्व महामंत्री इन्द्रजीत भण्डारी, खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल एवं जयहरीखाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारीखाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी, उपजिलाधिकारी सतपुली, बाल विकास अधिकारी द्वारीखाल, समस्त पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र समिति सदस्य, आँगनवाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, मिन्नी आँगनवाडी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती एएनएम आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!