Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

विकासखण्ड बीरोंखाल को मिली 19 करोड़ 26 लाख की योजनायें

राज्य की तस्वीर को बदलेंगी सरकार की विकास योजनायें : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023, बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का सांस्कृतिक वैभव बढ़ रहा है। चन्द्र यान और सूर्य यान मिशन की सफलता के साथ साथ देश में जी-20 के शानदार आयोजन से भारत का चारों ओर यशोगान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर निरन्तर कार्य कर रही है।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन ब्लाक मुख्यालय बीरोंखाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण, सिंचाई, और पंचायत विभाग की 01926.56 लाख की लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनायें उत्तराखंड की तस्वीर बदलने के साथ-साथ अगली सदी को उत्तराखंड की सदी बनाने में मिल का पत्थर साबित होंगी।

चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित बीरोंखाल विकासखण्ड के अन्तर्गत 22.82 लाख की लागत से बनी राजकीय इण्टर कालेज ग्वीनखाल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1), 10 लाख के बैजरों चोखाल मुख्य मोटर मार्ग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों की ओर डामरीकरण कार्य, 32.10 लाख की मैठाणाघाट-जाखणी- तकुलसारी-रसियामहादेव-सौंफखाल-दिवोली-बन्दरकोट-नौलापुर मोटर मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग पी0 22) के किमी0 1, 2 एवं 10 में पी०सी० द्वारा नवीनीकरण के कार्य, 15.35 लाख की मैठाणाघाट-जाखणी-तकुलसार-रसियामहादेव-सौफखाल-दिवोली बन्दरकोट-नौलापुर मोटर मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग पी0 22) के किमी0 11 में पी०सी० द्वारा नवीनीकरण के कार्य, 498 लाख की लागत की स्व० गीतराम पोखरियाल मोटर मार्ग (मरचूला-सराईखेत-बैजरो- पोखड़ा-सतपुली मोटर मार्ग) राज्य मार्ग सं0 32 के किमी 79.00 ये 86.00, 87.00,93.00, 121.00 से 122.00 में पी0सी0 एवं किमी0 116. 00 से 120.00, 124.00 से 130.00 में एस०डी०बी०सी० द्वारा नवीनीकरण कार्य, 76.77 लाख की धनराशि की मैठाणाघाट-ढौर-जाखणी-तकुलसारी-रसियामहादेव-सौंफखाल-दि वोली- बन्दरकोट – नौलापर मोटर मार्ग के किमी0 15 से 19 में पी०सी० द्वारा नवीनीकरण कार्य (मुख्य जिला मार्ग) के साथ-साथ 30 लाख की लागत से बने ग्राम पंचायत डुमैला मल्ला, सुकई कोलरी में पंचायत भवनों का लोकार्पण भी किया।

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट महाराज ने 34.77 लाख की लागत की ग्राम रगड़ीगाड तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1), 30.35 लाख की भरोली से मैठाना मोटर मार्ग के मरम्मत का कार्य, 73.60 लाख की लागत के बेदीखाल से चोरखिण्डा मोटर मार्ग की मरम्मत कार्य, 73.40 लाख की धनराशि से बनने वाले ग्राम स्यूंसी होते हुये ग्राम आमकुलाऊ तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1), 237.17 लाख की लागत के कोलरी से तलाई मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य, 139.36 लाख से होने वाले जामरी-तलाई-खटलगढ़-महादेव मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य, 11 लाख की धनराशि से स्यूंसी आमकुलाऊं मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य, 133.17 लाख से बीरोंखाल से डुमैला तल्ला-भमरईखाल-पखोली-दुनाव मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य, 72.31 लाख से होने वाले मैठाणा से घनस्याली मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य, 64.23 लाख की धनराशि से नार्बाड वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड बीरोंखाल के ग्राम सीली मल्ली में चैक डैम निर्माण कार्य, 135.58 लाख की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कलस्टर धोबीघाट एवं सेरा में सामुहिक सिंचाई योजनाओं, 77.08 लाख की ग्राम डांगू तल्ला में लिफ्ट सिंचाई योजना और 150 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत काण्डामल्ला, तलाई, नानस्यू, नौगांव, चन्दोली, देवकाण्डाई, बमराडी, कुणजोली, बयेडा, सिन्दूडी बडी, कमलिया, कोटा, डमलोट, बूडाकोटा, बन्दरकोट में बनने वाले पंचायत भवनों शिलान्यास करने के अलावा विकासखण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों बंगार, ककरोड़ा, काण्डा तल्ला, तलाई, वापता, कदोला, सैंधार, लोदली, सीली मल्ली, नऊ, नागणी, तिमलाखोली, बंदरकोट, मंगरौ, डुमैला मल्ला, गुडिण्डा, रगड़ीगाड़, रिखाड़, विरगणा कुल 19 ग्राम पंचायतों में 9.50 लाख की लागत के कम्प्यूटर वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता सुयश रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, ध्यान पाल गुसाई, यशपाल गोरला, पातीराम भारती, सत्येंद्र, राजे सिंह, दीप्ति प्रकाश, संध्या देवी, नरेंद्र, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!