Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग : आज तीर्थपुरोहितों ने निकाली जन आक्रोश रैली, मनाया काला दिवस समर्थन को पहुंचे प्रीतम

प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी महापंचायत का आंदोलन तेज होता जा रहा है। आज तीर्थपुरोहित जन आक्रोश रैली निकाल काला दिवस मना रहें हैं। जनाक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने सुभाष रोड स्थित बैरिकेडिंग पर तीर्थपुरोहितों को रोक लिया। उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।

महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता डा. बृजेश सती ने बयान जारी कर बताया कि कैबिनेट में 27 नवंबर 2019 को श्राइन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसे आज दो साल पूरे होंगे। बोर्ड के प्रस्ताव के विरोध में आज गांधी पार्क से सचिवालय के लिए जन आक्रोश रैली निका रहे हैं। रैली में चारों धामों के तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर चारों धामों के तीर्थ पुरोहित और इन मंदिरों से जुड़े हक-हकूकधारी काला दिवस के रूप में भी मनाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ० सुब्रमण्यम स्वामी आज आक्रोश रैली को वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं। कहा सरकार की ओर से पूर्व में मिले आश्वासन के तहत यदि 30 नवंबर को मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इससे पहले चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर बीते दिनों तीर्थ पुरोहितों ने कैबिनेट मंत्रियों के आवास का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने मांग पर मिल रहे आश्वासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रही है। इस बीच तीर्थ पुरोहितों की कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से नोकझोंक भी हुई। बाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व बिशन सिंह चुफाल ने उन्हें किसी तरह समझाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!