Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को मिल सकेगा आश्रय, जिलाधिकारी रीना जोशी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

जनपद की सड़कों में निराश्रित गोवंशीय पशु घूमते हुए न दिखायी दें, इस दिशा में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 मई 2023, पिथौरागढ़। जनपद में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को आश्रय मिल सके, इस दृष्टि से गौशाला स्थापना एवं उनके संचालन मे आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने गौशाला स्थापना एवं उनके सफल संचालन में सहयोग प्रदान किये जाने को लेकर पशुपालन, विकास, नगर निकायों,ग्रामीण निकायों, गौशाला चला रही एनजीओ के संचालकों आदि के साथ विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में ऐसी एनजीओ को चिन्हित किया जाय जो निराश्रित गोवंशीय पशुओं हेतु गौशाला चलाने की इच्छुक हों। इन इच्छुक एनजीओ को जिले के सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए गौशाला स्थापना व संचालन में जो भी संभव हो सके सहयोग प्रदान किया जाय। उन्होंने कहा कि यदि कोई एनजीओ गौशाला स्थापना हेतु सरकारी भूमि चाहता हो तो उसे लीज पर उपलब्ध करा दी जाय। भूमि का चयन नगर क्षेत्र से बाहर जंगल के समीप किया जाय ताकि गौशाला संचालन में सुविधा रहे।

वहीं जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में जो गौशालायें स्थापित हैं उनके विस्तार में भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाय। जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देश दिए कि जनपद में जो गौशाला स्थापित है वहाँ मनरेगा, उरेडा आदि के माध्यम से गोबर गैस प्लांट की स्थापना एवं खाद निर्माण आदि कार्यों हेतु आवश्यक उपकरण व सहयोग प्रदान किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से इस दिशा में कार्य करें कि जनपद की सड़कों में निराश्रित गोवंशीय पशु घूमते हुए न दिखायी दें।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज ने बताया कि जनपद में तीन गौशालायें संचालित हो रही हैं जो पिथौरागढ़ के बढ़ावे, डीडीहाट एवं धारचूला में हैं। बढ़ावे स्थित गोशाला में लगभग एक सौ, डीडीहाट में 50 एवं धारचूला में 40 गोवंशीय पशु हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में निराश्रित गोवंशीय पशुओं की संख्या लगभग 600 होने का अनुमान है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, नगर व ग्रामीण निकायों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!