Breaking News :
>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदिल्ली

आर्थिक तंगी के बावजूद AAP सरकार ने दिल्ली में ढाँचागत विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए जारी किए 963 करोड़ रूपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बुधवार। देश की राजधानी दिल्ली में ढाँचागत विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर फिर से काम तेजी पकड़ेगा। आर्थिक तंगी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी सरकार ने इन कार्यों के लिए 963 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी है। इस संबंध में दिल्ली कैबिनेट में लिए गए फैसले में सरकार ने कहा है कि पैसे की कमी जरूर है, मगर राजधानी दिल्ली का विकास नहीं रुकने दिया जाएगा। कोरोना के चलते विकास से जुड़ीं विभिन्न परियोजनाओं पर पिछले अप्रैल से काम ठप था। इसका कारण सरकार से परियोजनाओं के लिए पैसा जारी नहीं होना था।

कोरोना वायरस संक्रमण के विस्तार के चलते आर्थिक तंगी का सामना करने पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर अन्य सभी खर्चों पर रोक लगा दी थी। जिससे लोक निर्माण विभाग की भी कई परियोजनाएं लगभग ठप हो गई थीं। अब दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में फैसला लेकर लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए 679.42 करोड़ और सड़कों की मरम्मत आदि के लिए 283.64 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

[box type=”shadow” ]ढाँचागत विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर फिर से काम तेजी पकड़ेगा

दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से कई तरह के निर्माण कार्य या तो ठप पड़ गए थे या फिर उनकी रफ्तार धीमी हो गई थी। अब स्थिति सामान्य होने के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी आनी शुरू हो गई है, जिसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

निम्न परियोजनाओं का कार्य होगा तेजी से:

  • सिग्नल फ्री मथुरा रोड
  • भैरों मार्ग टी-प्वाइंट जंक्शन को सिग्नल फ्री करने का काम
  • प्रगति मैदान सुरंग सड़क
  • बारापुला फेज-तीन एलिवेटेड कॉरिडोर, बारापुला फेज तीन एलिवेटेड कॉरिडोर योजना
  • स्कूलों में कमरे बनाने के काम के अलावा राजपुर रोड स्थित अरुणा आसफअली अस्पताल
  • मोतीनगर का आर्चाय श्री भिक्षु अस्पताल
  • भगवान महावीर अस्पताल पीतमपुरा
  • दीपचंद अस्पताल कोकीवाला अशोक विहार
  • जाफरपुर का रावतुलाराम मेमोरियल अस्पताल
  • संजय गांधी अस्पताल मंगोलपुरी
  • बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल-रोहिणी[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!