Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्ड

किच्छा में सास-बहू की बेरहमी से हत्या, पति मौके से फरार

ऊधमसिंहनगर: जिले के किच्‍छा के टीचर्स कॉलोनी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। सास-बहू का शव बंद कमरे से बरामद हुआ। सूचना पर एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद से पति फरार है।

वार्ड नंबर 16 टीचर कॉलोनी निवासी अवतार सिंह गुरुवार सायं पड़ोस में रोज की तरह घर की चाबी देकर चला गया। उसका बेटा मंजीत सिंह वैष्णो देवी मां के दर्शनों के लिए गया था। घर में पार्वती देवी (58) पत्‍‌नी अवतार सिंह उर्फ बिट्टू व उसकी बहू मनदीप कौर (28) पत्‍‌नी मंजीत सिंह अकेले थे। अक्सर उनके बाहर होने के कारण वह घर की चाबी पड़ोस में देकर चले जाते थे। गुरुवार शाम को भी अवतार जब घर की चाबी देकर गया तो किसी को शक नहीं हुआ। रात में वैष्णो देवी गए मंजीत सिंह ने अपनी पत्‍‌नी को मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा तो उसका दिल किसी अनिष्ट की आशका से ग्रसित हो गया। उसने अपनी पड़ोस में फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया तो पता लगा कि घर की चाबी तो उनके यहा है, जिस पर पड़ोस के लोगों ने साहस कर घर का ताला खोला तो अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए।

अंदर पार्वती और मनदीप कौर कमरे में मृत पड़े थे। सूचना पर एसएचओ मोहन चंद पांडेय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, डबल मर्डर की सूचना पर एसपी क्त्राइम कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फरार अवतार सिंह का पता लगाने में जुटी है। इनसेट तार से गला घोटने की आशंका शवों के पास एक तार और कपड़े का टुकड़ा मिला है। माना जा रहा है कि पतली तार से गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश कर आरोपित की छानबीन कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!