Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार : अब तक 99 लाख से अधिक लोग हुए रिकवर, एक्टिव केस घटे

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2021, शनिवार। देश में कोरोना वायरस की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर ढाई लाख के पास पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,078 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 224 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 3 लाख 5 हजार 788 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 99 लाख 6 हजार 387 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2 लाख 50 हजार 183 तक पहुंच गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 49 हजार 218 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 22,926 लोग ठीक हुए। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.12% हो गई है। कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो बीते 24 घंटों में देश में 4,071 सक्रिय मामले कम हुए। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.45% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में करीब 17 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(1 जनवरी) तक 17,39,41,658 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,29,964 टेस्ट कल किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!