Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम में नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी संभालेंगे पूजा- पाठ का जिम्मा

नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में नियुक्त करने का आदेश  

बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्वीकृत किया श्री बदरीनाथ धाम के रावल का त्याग पत्र

13 जुलाई शनिवार से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। उल्लैखनीय है कि निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन किया था।

विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 व 14 जुलाई को दो दिन तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा- अर्चना करेंगे।

शुक्रवार को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय की स्वीकृति के बाद रावल ईश्वरा प्रसाद नंबूदरी को स्वैच्छिक सेवानिवृति और नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पृथक – पृथक आदेश जारी कर दिए हैं।

उधर, श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-अर्चना का दायित्व देने से पहले विभिन्न धार्मिक रस्मों को पूरा किया जायेगा। 13 जुलाई को नायब रावल के मुंडन के बाद हवन व शुद्धिकरण के साथ नायब रावल का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को नायब रावल बदरीनाथ स्थित पंच धाराओं के जल से स्नान तथा पंच शिलाओं नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला व मार्कंण्डेय शिला का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात निवर्तमान रावल से  मंत्र,आशीर्वाद लेकर नये रावल के रूप में बाल भोग के बाद मंदिर गर्भ गृह में रावल से छड़ी प्राप्तकर पहली बार  श्री बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने बताया है कि निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का विदाई सम्मान समारोह भी 14 जुलाई को संपन्न होगा जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी – कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित सेवानिवृत्त रावल को विदाई देंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक  नायब रावल के रिक्त हो रहे पद पर नयी नियुक्ति के लिए भी मंदिर समिति द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है। नायब रावल के पद पर नियुक्ति के लिए बीकेटीसी द्वारा केरल राज्य के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी  आवेदन पत्रों के लिए 11 जुलाई अंतिम तिथि रखी गयी थी। प्राप्त आवेदन पत्रों की शीघ्र ही स्क्रीनिंग कर मंदिर समिति द्वारा योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!