Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
देश

“अमृत सरोवरों के कार्यों में अच्छी टीमें लगायें और लगातार निरीक्षण किया जाए”: केशव प्रसाद मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 58 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण होना था, अब उसका लक्ष्य बढ़ाकर एक लाख 20 हजार किया गया है। यानी हर गांव में अब दो अमृत सरोवर बनाए जायेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी इनका चयन तत्परता से करें। इनका निर्माण भी तय समय सीमा में कराया जाए। अमृत सरोवरों के निर्माण में आउटलेट व इनलेट आदि का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए, ताकि जब पानी ओवरफ्लो हो तो उसका निकास भी सही तरीके से हो सके।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कक्ष में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अमृत सरोवरों के कार्यों में अच्छी टीमें लगाएं और लगातार निरीक्षण किया जाए। सरोवरों के निर्माण में सभी निर्धारित मानकों का पालन कराया जाए। साथ ही सरोवरों के रखरखाव व देखभाल के लिए भी ठोस व प्रभावी प्लान बनाएं। सरोवरों के निर्माण के संबंध में डैस बोर्ड बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले सभी श्रमिकों का श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं। श्रमिकों के पंजीयन के लिए रोजगार सेवकों की मदद ली जाए।

इसके लिए रोजगार सेवकों को लक्ष्य दिया जाए व श्रम विभाग के साथ एमओयू भी करने की भी तैयारी करें। मौर्य ने कहा कि महिला मेटों का चयन तीव्र गति से कराया जाए और उनका प्रशिक्षण भी समय से हो। प्रदेश में अति पिछड़े 100 आकांक्षात्मक ब्लाक चुने गए हैं, उन ब्लाकों में विकास कार्य कराएं। 21 जून को विश्व योग दिवस पर गांव-गांव में लोग योग करें, इसके लिए प्लान बनाकर शासनादेश जारी किया जाए और योग की फोटो आदि भी मंगाकर उन्हें ट््वीट कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं, उनकी हर 10 दिन में समीक्षा की जाए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में एपीओ की भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए। सामुदायिक शौचालयों के देखभाल में स्वयं सहायता समूह की लगी महिलाओं का मानदेय समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जानी चाहिए और उसकी रिपोर्ट समय से आनी चाहिए। विधायक निधि में 27 तरीके के और कामों को सम्मिलित कराने के लिए मांग पत्र आया है, इसके लिए कमेटी बनाकर इसका रास्ता नियमानुसार निकाला जाय। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार सहित आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!