Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
देश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिया प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति का जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। हेलीकाप्टर से शहर के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद वह अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों की समीक्षा समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने पीड़ित लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या में सरकार उनके साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।

सुबह 10 बजे लखनऊ से रवाना होने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज आकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने सलोरी, अशोक नगर, शिवकुटी, दारागंज, फाफामऊ, बघाड़ा समेत अन्य गंगा की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद  पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद सरकिट हाउस पहुंचे और वहां बाढ़ प्रभावी क्षेत्र के संदर्भ में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रीय राजमार्ग (राम वन गमन मार्ग) की समीक्षा के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद केशव पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को कौशाम्बी में रहेंगे। यहां बाढ़ का जायजा लेने के अलावा कई कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

दिशा छात्र संगठन की ओर से चलाए जा रहे बाढ़ पीड़ित सहायता अभियान के लिहाज से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संगठन के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाके में खाद्य सामग्री, दवाओं और अति आवश्यक सामग्री की किट का वितरण कर रहे हैं। संगठन के अविनाश ने बताया कि छोटा बघाड़ा में 8858288593 पर अमित, सलोरी में 8318226322 पर चन्द्रप्रकाश, करेली में 9794240794 पर अनवर आजम, कीडगंज में 8604884017 पर शुभम और राजापुर में 9450989379 पर महाप्रसाद मदद करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोपहर सवा दो बजे पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। शासन प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के लिए भोजन और दवाओं समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएं। केशव प्रसाद शाम पांच बजे संघ से जुड़े पंडित राम शिरोमणि मिश्र के निधन पर जमुनीपुर कोटवा स्थित उनके आवास जाएंगे। इसके बाद सरकिट हाउस पहुंचेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!