Breaking News :
>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिकार‍ियों को अभियान चलाकर समस्त चिकित्सालयों का निरीक्षण करने के द‍िए आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बदहाल स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने के ल‍िए उपमुख्यमंत्री और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बृजेश पाठक ने कमर कस ली है। लखनऊ और आसपास के ज‍िलों के अस्‍पतालों में ड‍िप्‍टी सीएम के ताबड़तोड दौरों ने अध‍िकार‍ियों की नींद उड़ा दी है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अध‍िकार‍ियों को न‍िर्देश देते हुए कहा है कि दवाईयां मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए समय से अस्पतालों में आपूर्ति अनिवार्य रूप से कराई जाए। मरीजों को किसी भी स्तर पर बाहर की दवायें न लिखी जाएं। अधिकारी अभियान चलाकर सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण करें। 

उप मुख्यमंत्री पाठक ने मुख्य भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलों में दवाओं की आपूर्ति व उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आवश्यक दवाईयों की सूची के अनुसार अनुपलब्ध दवाईयों की उपलब्धता के लिए दवा निर्माता कंपनियों व सक्षम अधिकारियों के साथ बैठक करके निविदा आदि की कार्यवाही जल्द पूरी की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयों की उपलब्धता प्रदर्शित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर पीने का पानी, स्ट्रेचर व व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की जाए। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नोटिस बोर्ड पर चिकित्सक का नाम, उनके बैठने का कार्यदिवस व समय आदि का उल्लेख किया जाए, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध मशीनों को संचालित अवस्था रखा जाए। पाठक ने निर्देश दिए कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से उनके अधीन चिकित्सालयों में उपलब्ध क्रियाशील व निष्क्रिय वाहनों की अद्यतन स्थिति प्राप्त की जाए। संचालन योग्य वाहनों को क्रियाशील रखा जाए।

उपमुख्‍यमंत्री और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सालयों को राज्य स्तरीय कंट्रोल सेंटर से जोड़ते हुए उनकी निरंतर मानीटरिंग की की जाए। यहां अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, मिशन निदेशक एनएचएम अपर्णा यू. व प्रबंध निदेशक उप्र मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन डा. मुत्थूकुमार सामी बी. व अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!