Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

डीईओ/डीएम डाॅ० आर. राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए स्ट्रांगरूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2022, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादन हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए स्ट्रांगरूम सहित पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरण हेतु बनाये गए स्थल, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान उपरान्त पोलिंग पार्टियों को ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री जमा करने हेतु विधानसभावार बनाये गए स्थलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विधानसभावार रखी गई ईवीएम मशीनो का निरीक्षण कर रखरखाव एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लो.नि.वि. के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को गंतव्य स्थलों पर रवानगी से पूर्व वितरित की जाने वाली निर्वाचन सामग्री हेतु विधानसभावार बनाये गए स्थानों तथा मतदान उपरान्त निर्वाचन पार्टियों के मतदान सामग्री जमा करने वाले स्थानों को इस प्रकार से बनाये जाने ताकि कोविड प्रोटाॅकाल का परिपालन हो सके। उन्होंने स्ट्रांगरूम में इवीएम के रखरखाव एवं सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों को कोविड प्रोटोकाॅल के दृष्टिगत वितरित की जाने वाली बाॅयोमेडिकल सामग्री मास्क, पीपीईकिट, सेनिटाइजर, डेस्टबिन आदि की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया तथा सामग्री के रखरखाव और उसके वितरण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ रिटर्निंग अधिकारी देहरादून कैन्ट डाॅ० शिवकुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी मसूरी/ रिटर्निंग अधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी / रिटर्निंग अधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियन्ता लो.नि.वि. डी.सी नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!