Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
धार्मिकसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

लुढ़कते पारे और आतिशबाजी के चलते उत्पन्न गैसों से डेंगू का पूरी तरह सफाया होने की उम्मीद

आकाश ज्ञान वाटिका। २९ अक्टूबर, २०१९ मंगलवार। लुढ़कते पारे के बाद दीपावली के धूम-धड़ाके ने डेंगू के मच्छर को तकरीबन ठंडा कर दिया है। जानकारों का कहना है कि दीपावली के दौरान हुई आतिशबाजी के चलते उत्पन्न गैसों से डेंगू का पूरी तरह सफाया होने की उम्मीद है। इसके अलावा बढ़ती सर्दी भी डेंगू के मुफीद नहीं। ऐसे में अब चार माह बाद डेंगू के कहर से मुक्ति की उम्मीद बढ़ गई है। साथ ही डेंगू के डंक को कुंद कर पाने में विफल स्वास्थ्य महकमा भी राहत की सांस लेता नजर रहा है।

उत्तराखंड में इस दफा डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग को चित कर दिया। डेंगू की न सिर्फ वक्त से पहले आमद हो गई, बल्कि इसने सारे रेकार्ड भी ध्वस्त कर दिए। तकरीबन चार माह तक डेंगू कहर ढाता रहा और महकमा उपचार से लेकर अन्य इंतजाम तक में फिसड्डी साबित हुआ। अफसर सिर्फ दंभ भरते रहे कि वह डेंगू से लड़ने को तैयार हैं।

वहीं, धरातल पर व्यवस्था दम तोड़ रही थी। दून में तो एलाइजा जांच का काम भी एकमात्र लैब टेक्नीशियन के कांधे लाद दिया गया। सरकार घिरी तब जाकर चार अन्य जगह भी जांच शुरू की गई। अन्यथा मरीजों को रिपोर्ट के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा था। फॉगिंग पर भी नगर निगम ने कई लाख रुपये तेल पर खर्च कर दिए, पर मच्छर मुंह चिढ़ाता रहा।

मरीजों की तादाद बढ़ी तो विभाग आंकड़ों में ही बाजीगरी करने लगा। दून अस्पताल के अलावा अन्य जगह जांच के सैंपल तक डंप कर दिए गए। बहरहाल अब आतिशबाजी के धुएं और सर्द मौसम ने विभाग को आस बंधाई है। मौसम भी दे रहा साथ

मच्छरों की ब्रीडिंग तब तक जारी रहती है, जब तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री से कम नहीं हो जाता। तापमान 24 डिग्री से नीचे आते ही डेंगू-चिकनगुनिया के मच्छरों के अंडे और लार्वा पनप नहीं पाते। अब पारा गिरने लगा है, ऐसे में मच्छरों की गिनती भी कम होने लगी है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!