Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तराखण्डस्वास्थहरिद्वार

लगातार पाँव पसार रहा डेंगू का संक्रमण, इस जिले में डेंगू के मरीजों का आँकड़ा पहुँचा 125 पार 

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2023, रविवार, हरिद्वार। डेंगू का संक्रमण लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते शनिवार को 44 सैंपलों की जांच में 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सर्वाधिक नौ मामले लक्सर नगर पालिका क्षेत्र से हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 125 पार पहुँच गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों को व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपदा प्रभावित लक्सर और खानपुर क्षेत्र को डेंगू और मलेरिया के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए विशेष सतर्कता बरतने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।

डेंगू के लिहाज से सितंबर माह बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने के लिए कमर कस ली है। आशा कार्यकर्ता की मदद से कीटनाशक का छिड़काव कराने के साथ आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा पर्चे बांटने के साथ डोर टू डोर सर्वे कराकर बुखार पीड़ितों को चिह्नित किया जा रहा है। उधर, नगर निगम क्षेत्र में भी डेंगू का लार्वा नष्ट करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डा. तरुण मिश्रा के नेतृत्व में टीम हर वार्ड में जाकर जागरूकता अभियान भी चला रही है। साथ ही घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर 200 रुपये के चालान भी काटे जा रहे हैं।

दो सितंबर को सीएमओ डॉ० मनीष दत्त और वार्ड 26 (संदेश नगर) के पार्षद शुभम मंदोला के नेतृत्व में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कूलर, गमले, फ्रिज के वेस्ट वाटर बाक्स आदि में डेंगू का लार्वा ढूंढ़कर नष्ट कराया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० तरुण मिश्रा, डीएमओ गुरनाम सिंह, छवि पंत, मनोज वर्मा, उषा बिष्ट, सेनेटरी इंस्पेक्टर अजुन चौधरी आदि मौजूद रहे।

बीते शनिवार को आई रिपोर्ट में मोती बाजार निवासी एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई। कनखल क्षेत्र में भी आठ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन से 10 सितंबर तक सभी 60 वार्डों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० तरुण मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को जागरूक करने के साथ ही डेंगू का लार्वा नष्ट किया जाएगा। तीन सितंबर को वार्ड एक से आठ तक सप्तऋषि, भूपतवाला, दुर्गानगर, खड़खड़ी, महादेव नगर, भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी और गऊ घाट में अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर सफाई निरीक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!