Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की हो रही है माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद पर कौन होगा, इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अब तक दो विधायक अपनी सीट छोड़ने की घोषणा भी कर चुके हैं। वह मुख्यमंत्री धामी को ही दोबारा मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के राज्यपाल, भाजपा के दिग्गज नेता कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है।महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं इंटरनेट मीडिया पर कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए चर्चा छेड़ने लगी हैं। उनका कहना है कि राज्य को अब अनुभवी सीएम की जरूरत है। इसके लिए कोश्यारी जैसा दूसरा चेहरा शायद ही उत्तराखंड में है

पूर्व ब्लाक प्रमुख धना कोरंगा ने अपने फेसबुक वाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने को पोस्ट डाली है। जिसे तमाम महिलाओं ने शेयर और कमेंट किया है। उनका कहना है कि राज्य की बागडोर अनुभवी नेता के हाथों में होगी तो पहाड़ का विकास भी आगे बढ़ेगा। 

उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को सबसे बड़े दल के रूप में स्वीकार किया है। दो तिहाई बहुमत देकर सरकार बनाने को आमंत्रित किया है। भगतदा पुराने जनसंघी और बेहतर नेतृत्व वाले रहे हैं। वह पहले कुछ ही दिनों सीएम रहे। उन्होंने राज्य की जनता के दिलों में राज किया है।

राज्य के चहुमुंखी विकास और पहाड़ों से पलायन रोकने, पर्यटन बढ़ाने, रोजगार देने में उनकी जरूरत है। महिला मोर्चा की निर्मला दफौटी, दीपा आर्या और वरिष्ठ भाजपाई दयाल ऐठानी ने भी पूर्व ब्लाक प्रमुख की पोस्ट का समर्थन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!