Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्ड

महिला की फर्श पर कराई डिलीवरी, जच्‍चा बच्‍चा की मौत पर हंगामा

देहरादून: दून महिला अस्‍पताल में एक गर्भवती महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई गई। इस दौरान जच्‍चा-बच्‍चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों और लोगों ने डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम किया।

मामला दून महिला अस्‍पताल का है। गर्भवती महिला सूची (27 वर्ष) पत्नी रमेश निवासी मसूरी मूल रूप से चिन्यालीसौड़ (उत्‍तरकाशी) को परिजनों ने 15 सितंबर को अस्‍पताल में भर्ती कराया था। अस्‍पताल में बेड न होने पर उसे फर्श पर ही लेटाया गया। गुरुवार सुबह चार बजे प्रसव के दौरान जच्‍चा बच्‍चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों और अस्‍पताल में मौजूद लोगों ने डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, सीएमएस ने डाक्‍टर पर कार्रवाई की बात की, जिस पर परिजन शांत हुए।

मरीजों का अत्याधिक दबाव

स्वास्थ्य विभाग के अधीन रहते अस्पताल में 111 बेड स्वीकृत थे, लेकिन मरीजों के अत्याधिक दबाव के कारण इससे कई अधिक मरीज भर्ती किये जाते थे। अब यह अस्पताल मेडिकल कालेज का हिस्सा है। एमसीआइ के मानकों के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में 40 बेड होने चाहिए। उसी मुताबिक डॉक्टरों की संख्या निर्धारित है, पर व्यवस्था के तहत अस्पताल में 113 बेड किसी तरह लगाए गए हैं। वहीं,  अस्‍पताल में रोजाना करीब 150-55 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाएं जहां तहां फर्श पर लेटी मिल जाएंगी। कई वार्ड में एक बेड पर दो-दो महिलाएं भर्ती हैं, जिस कारण संक्रमण का भी खतरा रहता है।

रेफर करने में भी दिक्कत

पहले दून महिला अस्पताल गंभीर स्थिति में गर्भवती को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर देता था। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के साथ एनएचएम के तहत अनुबंध था। जिसके तहत इलाज का खर्च सरकार वहन करती थी, पर मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यह व्यवस्था भी भंग हो गई। अब अस्पताल प्रशासन नियमानुसार केवल एम्स ऋषिकेश या पीजीआइ चंडीगढ़ को मरीज रेफर कर सकता है। जिससे दिक्कत और भी बढ़ गई है। न यह दूरी के लिहाज से मुफीद है और न जेब के।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!