Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट से गरमाई दिल्ली की सिसायत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट से दिल्ली की सिसायत में उपराज्यपाल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से पूछा ‘क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल को दिल्ली का अगला एलजी बनाया जा रहा है’। अनिल बैजल इस समय दिल्ली के उपराज्यपाल हैं। अनिल बैजल 1969 बैच के आइएएस अफसर हैं। वह दिसबंर 2016 में दिल्ली के नए एलजी बनाए गए थे।

विदित रहे कि प्रफुल्ल पटेल गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तब वह उनकी सरकार में गृह मंत्री थे। उन्होंने दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप के प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाला था। प्रफुल्ल पटेल को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है।सूत्रों की मानें तो राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को दिल्ली में लाने की संभावना ज्यादा है। दरअसल, अनिल बैजल केजरीवाल सरकार से संवाद कायम करने में बहुत सफल नहीं रहे हैं। उनके कार्यकाल में विवाद भी काफी रहे हैं और प्रदेश सरकार से तनातनी भी काफी रही।

दरअशल, दिल्ली के एलजी अनिल बैजल का कार्यकाल 30 दिसंबर 2021 को पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि नए उपराज्यपाल की नियुक्ति तक वह पद पर बनें रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के एलजी को लेकर मंथन केंद्र सरकार कर रही है। जल्द ही नए एलजी के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले नए उपराज्यपाल की नियुक्ति हो सकती है। 

दिल्ली में नगर निगम चुनाव अप्रैल में संभावित थे। लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने इसे फिलहाल अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है। चुनाव आयोग ने बताया था कि केंद्र सरकार तीनों निगमों को एकीकृत करना चाहती है।इस संबंध में पत्र मिला है।बता दें कि दिल्ली में नगर निगम में भाजपा काबिज है जबकि विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में है। ऐसे में दिल्ली का नया एलजी कौन होगा इस पर सबकी निगाहें हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों की निगाहें इस पर है कि आखिर एलजी किसे बनाया जाता है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!