Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
दिल्लीदेशपर्यावरण

दिल्ली में फिर से गंभीर श्रेणी में पहुँचा वायु प्रदूषण, 400 के पार दर्ज किया गया एक्यूआई

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, दिल्ली एनसीआर। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388, आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के दो तिहाई इलाकों में प्रदूषण का सूचकांक 400 के पार रहा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद और दिल्ली 415 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंक ज्यादा है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद में प्रदूषण सूचकांक 401, ग्रेटर नोएडा में 365, गुरुग्राम में 335 और नोएडा में 367 एक्यूआई दर्ज किया गया। सोमवार तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। 27 नवंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने का अनुमान है।

विशेषज्ञों की माने तो पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली व स्थानीय कारणों के साथ मौसमी दशाएं प्रतिकूल बनी हुई हैं। हवाओं की गति काफी कम है। वहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पा रहे। यहीं कारण है कि आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही।

सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम पारा
दिल्ली में पूर्व दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। अनुमान है कि शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को मौसमी बदलाव के कारण हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है। वहीं 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!