Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
ताज़ा खबरेंदेश

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने प्रदूषण के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, नई दिल्लीदिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा हो गया। दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के साथियों ने वायु प्रदूषण पर हंगामा किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने प्रदूषण के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही रोक के बावजूद दिल्ली में खूब पटाखे फोड़े। इस पर गुस्से में विधानसभा अध्यक्ष वायु प्रदूषण को लेकर अपना दर्द भी बयां कर गए। राम निवास गोयल ने कहा कि एक महीने से मेरी पत्नी घर से बाहर नहीं निकली।

इससे पहलेदिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र  की शुरुआत बृहस्पतिवार को  वंदेमातरम से हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक ताजदार बाबर, रूपचंद और अरविंदर सिंह के साथ-साथ तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर मारे गए किसानों को भी श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इसके साथ ही संविधान दिवस पर सभी सदस्यों ने प्रस्तावना भी पढ़ी।

बता दें कि कृषि से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाया है। इस सत्र में दिल्ली के किसानों, उन्हें दिए जाने वाली सुविधाएं, देश में किसानों के हालात, विरोध-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने, फसलों की एमएसपी, मंडियों की उपयोगिता सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान जहां सत्ता पक्ष के पार्षद किसानों के हितों के पक्ष में आवाज उठाएंगे वहीं विपक्ष कई मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकता है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वर्ष 2019-20 हेतु छठा वार्षिक प्रतिवेदन और इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईआईटीडी) के वित्तीय वर्ष 2019-20 के लेखा पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की लेखा परीक्षा रिपोर्ट तथा कृत्य कार्रवाई रिपोर्ट सदन पटल पर रखेंगे।

वहीं सदस्य राखी बिड़लान और भावना गौड़ सदन में प्रश्न एवं संदर्भ समिति का प्रथम प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद विशेष उल्लेख (नियम-280) के तहत मामले उठाए जाएंगे। विकास मंत्री गोपाल राय कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के संबंध में सरकारी संकल्प सदन में रखेंगे। इस पर चर्चा की जाएगी और बाद इसे पारित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार के ही दिन गुरुनानक पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान तीनों केंद्रीय केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद पिछले दिनों इसे कैबिनेट की बैठक में भी मंजूरी मिल गई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!