Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
दिल्लीदेशपर्यावरण

दिल्ली फिर बनी गैस चैंबर, लगातार तीसरे दिन हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में

राजधानी का एक्यूआई 404, स्मॉग की चादर से बढ़ी साँस की दिक्कतें

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025, नई दिल्ली। राजधानी में ठंड बढ़ते ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदूषण लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह दिल्ली धुंध, हल्के कोहरे और स्मॉग की मोटी परत से ढकी रही, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई जगह लोग मास्क पहनकर निकलते नजर आए।

विशेषज्ञों के अनुसार, पराली जलाने की घटनाओं, वाहन प्रदूषण और ठंडी हवा के कारण पीएम2.5 का स्तर तेजी से बढ़ा है। निर्णय सहायता प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली के कुल प्रदूषण में वाहनों का योगदान 19.82% और पराली का 12% रहा। बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 404 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

एनसीआर क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक रही। दिल्ली के बाद नोएडा का एक्यूआई 389, गुरुग्राम 300, गाजियाबाद 370 और ग्रेटर नोएडा 377 रहा। फरीदाबाद अपेक्षाकृत बेहतर रहा, लेकिन यहां भी एक्यूआई 288 के साथ हवा ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सप्ताहांत तक हवा और बिगड़ सकती है।

शाम चार बजे दिल्ली में पीएम10 का स्तर 362.8 और PM2.5 का स्तर 227.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर श्रेणी में रही।

मुख्य इलाकों में एक्यूआई:

  • आनंद विहार : 434
  • अलीपुर : 434
  • अशोक विहार : 435
  • जहांगीरपुरी : 443
  • आईटीओ : 438
  • मथुरा रोड : 438
  • जेएलएन स्टेडियम : 416
  • बुराड़ी क्रॉसिंग : 444, सबसे अधिक प्रदूषित

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!