Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेश

राजधानी दिल्ली में आक्सीजन की कमी : दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से की 700 मीट्रिक टन की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर बिगड़ चुके हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आक्सीजन की कमी से कुछ दिनों से दिल्ली में अफरातफरी हुई है। दिल्ली को 700 टन आक्सीजन प्रतिदिन चाहिए। सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली को 378 टन से कोटा बढ़ाकर 480 टन कर दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को कई कंपनियों से आक्सीजन आनी है। मगर दूसरे राज्यों ने कुछ समस्या खड़ी की है। दिल्ली आने वाले आक्सीजन को रोक दिया है। राज्य कह रहे हैं पहले अपने राज्य को आक्सीजन देंगे फिर दिल्ली को जाने देंगे। यह ठीक बात नहीं है। कोटा केंद्र ने बढ़ाया है। इसलिए दिल्ली के हिस्से की आक्सीजन मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, हमें राज्यों की सीमाओं में नहीं बंटना है। अगर हम राज्यों में बंट गए तो भारत नहीं बचेगा। एक होकर लड़ेगे तो मजबूत हाेंगे। दूसरे राज्यों से अपील है कि हम सब एक होकर लड़ेगे ताे अच्छे से लड़ाई लड़ पाएंगे। दिल्ली से दूसरे राज्यों की मदद देनी हाेगी तो हम दूसरे राज्यों को देंगे। डाक्टर किसी राज्य को देने होंगे तो हम उसे भी देंगे। कोई मदद देनी होगी तो उसे देंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने कुछ आक्सीजन ओड़िशा से देने की स्वीकृति दी है। वहां से आक्सीजन आने में समय लगेगा। इसलिए हम हवाई जहाज के जरिये आक्सीजन लाएंगे। दिल्ली को आक्सीजन की कमी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।सीएम ने कहा कि हम केंद्र के साथ साथ दिल्ली हाई कोर्ट का भी आभार करना चाहते हैं। हाई कोर्ट ने भी पिछले दो तीन दिनों में हमारी बहुत मदद की है।

विदित रहे क़ि कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही दिल्ली में आक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार की अपील पर केंद्र ने 378 टन से रोजाना का कोटा बढ़ाकर 480 टन कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बढ़ाकर सात सौ  टन करने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!