Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर की अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, नई दिल्ली।कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन दिनों दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को फिर से इस सत्र की शुरूआत हुई। मगर को जब इसकी शुरूआत हुई तो हंगामा होने लगा। इस की वजह से दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों अजय महावर, जितेंद्र महाजन और अनिल वाजपेई को शुरु में दिनभर के लिए निलंबित कर दिया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष के अनुरोध पर निलंबन समाप्त किया गया। इसके बाद भी बजट पर चर्चा नहीं हो पाई।

इसी सत्र में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा सत्र में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित चाहते हैं कि उनका दर्द देश समझे लेकिन वह यह नहीं चाहते कि उनके दर्द को 200 करोड़ में बेचा जाए। उन्होंने 200 रूपये करोड़ कमा लिए हैं, तो यूट्यूब पर डाल दें जिससे त्रिलोकपुरी और कोंडली में रहने वाले आम लोग भी उनके दर्द को समझे।

मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने पूछा कि जो लोग कश्मीर से विस्थापित हुए हैं, उनमें से कितने लोगों को पार्टी घाटी में पुन: स्थापित करने में सफल रही है।

उन्होंने भी यह सुझाव दिया कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाना चाहिए और इससे अब तक अर्जित आय को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि पीड़ितों या प्रभावितों की भावनाओं को उकेरकर फिल्म बनाकर पैसे कमाना आपराधिक कृत्य है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। केजरीवाल ने यह बातें दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किए जाने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं थी।

उधर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि करोड़ों लोग फिल्म देख रहे हैं, मैं इस पर ध्यान देना चाहूँगा ना कि 20 ऐसे राजनेताओं पर जो कि प्रोफेशनल अब्यूजर है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार व्यापार कर रही है। अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। दरअसल अरविंद केजरीवाल इसके पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों को टैक्स फ्री कर चुके है।

द कश्मीर फाइल्स कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को जबरन भगाने पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार की अहम भूमिका है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग उस दौर के नेताओं को भी कोस रहे है। फिल्म मात्र 15 करोड़ रुपए में बनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!