Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
उत्तराखण्ड

दिल्ली से देहरादून आ रही वोल्वो बस का पहिया मेरठ बाईपास पर फटा – यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

आकाश ज्ञान वाटिका। गुरुवार, ३ अक्टूबर २०१९। उत्तराखंड परिवहन निगम का तो मानो अनियमितताओं के साथ गहरा सम्बन्ध हो चुका है तथा खबरों में बने रहना तो इसका एक अधिकार सा बन गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की लापरवाहियों का ख़ामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ता है। उत्तराखंड परिवहन निगम की वोल्वो बसों का हाल भी काफी ख़राब है, कभी एयर कंडीशन ठीक से काम नहीं करता है तो कभी साफ सफाई का खस्ता हाल रहता है। वैसे तो उत्तराखंड परिवहन निगम में घोटालों का होना कोई नई बात नहीं है लेकिन जब इससे यात्रियों को खतरा हो तो यह एक गंभीर मुद्दा बन जाता है और परिवहन निगम के सम्बन्धित अधिकारियों व सरकार को इस तरह की लापरवाही पर कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए।
आज ३ अक्टूबर २०१९ को उत्तराखंड परिवहन निगम की वोल्वो गाड़ी संख्या UK 07 PA 2437 दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई इसमें 21 सावरियां सफर कर रही थी। जिस वक़्त गाड़ी मेरठ बाईपास पर पहुँची अचानक उसमें आगे के टायर में से बहुत तेजी से फटने की आवाज आई और गाड़ी को ड्राइवर ने किसी तरह से काबू कर सवारियों की जान बचाई। ड्राइवर एवं कंडक्टर ने जब गाड़ी से उतर कर टायर को देखा तो उसके (टायर के) बुरी तरह फट चूका था। यदि ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से काम न लिया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

अब प्रश्न उठते हैं कि:
उत्तराखंड परिवहन निगम इतना लापरवाह क्यों ?
स्टेशन से चलने के पूर्व बस की गहन चैकिंग क्यों नहीं की गई थी, यदि चैकिंग हुई थी तो फिर पहिया कैसे फटा ?
यदि ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से काम न लिया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, तब जिम्मेदारी किसकी होती ?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!