Breaking News :
>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन
देश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

सीएम पर हमले की BJP-Congress दोनों ने की कड़ी निंदा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में नाराज़गी देखी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है, ऐसे में मुख्यमंत्री पर हमला अस्वीकार्य है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज़ सौंपे और इसके बाद अचानक उन पर हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू में ले लिया।

घटना को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर राजधानी की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।”

चश्मदीद अंजलि, जो उस समय जनसुनवाई में मौजूद थीं, ने बताया कि आरोपी ने अचानक सीएम गुप्ता को थप्पड़ मारा जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं एक अन्य शख्स शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वे शिकायत लेकर आए थे, तभी उन्होंने देखा कि सीएम पर हमला हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!