Breaking News :
>>गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

“मैं प्रधानमंत्री से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूँ जो नए संस्करण से प्रभावित हैं” : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरिएंट ने देश-दुनिया के चिंता फिर बढ़ा दी है।  हाल ही में आया नया ‘बी.1.1.529’ वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है। इससे पूरी दुनिया के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि म्यूटेशन के मामले में इस नए वैरिएंट ने अब तक के सामने आए सभी वैरिएंट को पीछे छोड़ दिया है। यह नया संक्रमण डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है और उससे कहीं ज्यादा संक्रामक है। वहीं, इस बात से चिंतित और सतर्क दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूँ, जहां कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए

गौरतलब है कि अगले महीने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागर विमानन महानिदेशालय को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित करने के लिए ‘आगे की आवश्यक कार्रवाई’ शुरू करें। उड्डयन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रलय से परामर्श लेने के बाद यह फैसला किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन देशों को कोरोना को लेकर ‘जोखिम नहीं’ श्रेणी में रखा है, उन्हें द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौतों के अनुसार पूर्ण क्षमता से हवाई संचालन का अधिकार मिलेगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर हुए सीरो सर्वे में भी करीब 70 फीसद लोगों में एंटीबाडी पाई गई थी। कोरोना के अब तक के आंकड़े बताते हैं कि जिन्हें टीका लगा है उन्हें तो संक्रमण हो सकता है लेकिन प्राकृतिक रूप से पहले संक्रमित हो चुके लोग ज्यादा सुरक्षित हैं। इसलिए इस बात की संभावना बहुत कम है कि अब कोई भी स्ट्रैन यहां ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा। यह निगरानी रखना जरूरी है कि दोबारा संक्रमण तो नहीं हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!