Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया सहित आप 39 स्टार प्रचारकों को उतारेगी। इसमें 17 स्टार प्रचारक खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। आप ने इन स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सौंप दी है।

पार्टी का कहना है कि हमारे नेता ही हमारे स्टार प्रचारक हैं और दिल्ली के मुद्दे ही चुनाव प्रचार का हिस्सा हैं। पार्टी ने सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया है। साथ में 7 विधायक व तीनों राज्यसभा सदस्य भी इसमें शामिल हैं।इसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली संयोजक गोपाल राय का नाम सूची में सबसे ऊपर है।

ये नेता भी करेंगे चुनाव प्रचार

इनके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, पंजाब से सांसद भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता व डा. एनडी गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, कैलाश गहलोत, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला व विशाल डडलानी भी प्रचार करेंगे। इनके अलावा कांग्रेस से आप में आए शोएब इकबाल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

चुनाव लड़ रहे तीनों प्रवक्ता आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय के अलावा पंकज गुप्ता, प्रीति शर्मा मेनन, डा अजय कुमार, शाहिद सिद्दीकी, फरीद शाह, हरपाल सिंह चीमा, रूपिंदर कौर रेड्डी, संगीत कलाकार शहनाज अख्तर भी शामिल हैं। पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह कहते हैं कि हमारी यह शुरू से ही व्यवस्था रही है कि हमारे अपने ही स्टार प्रचारक रहते रहे हैं। जिन्होंने बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई है, सभी दलों के स्टार प्रचारक फेल साबित हुए हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, भोजपुरी गायक पवन सिंह, अभिनेता सनी देओल, रविकिशन भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी और राहुल गांधी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!