Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्‍ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020  के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन के बाद सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

इस गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी खुद 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीटों पर जनता दल युनाइटेड और एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले जहां भाजपा ने 17 जनवरी को 57 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया था, वहीं सोमवार देर रात दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाकी बची 10 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इसके तहत नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

वहीं, भाजपा की बाकी बची 10 सीटों में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरिनगर, नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, नई दिल्ली सीट से सुनील यादव, शाहदरा से संजय गोयल, कृष्णानगर से अनिल गोयल, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह और कस्तूरबानगर से रविंद्र चौधरी को टिकट मिला है।

वहीं, दिल्ली में गठबंधन के तहत भाजपा ने दिल्ली की दो सीटें जदयू के लिए छोड़ी है। इनमें संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें हैं, वहीं एक सीट लोजपा को दी है।

भाजपा और जदयू मिलकर उतरेंगे चुनाव मैदान में

एक ओर जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का शिअद बादल से गठबंधन टूट गया है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का साथ मिला है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो गया है। साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के साथ भी गठबंधन होने की बात कही जा रही है। जदयू को बुराड़ी व संगम विहार विधानसभा सीटें दी गई हैं। बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार और संगम विहार से पूर्व विधायक डॉ. एससीएल गुप्ता मैदान में हैं। गुप्ता अभी तक भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि सहयोगी दलों को तीन सीटें दी गई हैं। दो सीट पर जदयू व एक पर एलजेपी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि सीमापुरी से एलजेपी उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। हालांकि, एलजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी काली पांडेय का कहना है कि अब तक कोई गठबंधन नहीं हुआ है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान इस बारे में फैसला लेंगे। पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!