Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

देहरादून की वीआइपी सड़क पर भी साढ़े तीन किमी में 343 गड्ढे

देहरादून: दून की इस सड़क से सीएम से लेकर शासन तक के अधिकारी गुजरते हैं। मगर शायद उनकी नजर यहां के गड्ढों पर नहीं पड़ती है। प्रिंस चौक से विधानसभा तिराहे तक करीब साढ़े तीन किमी सड़क पर 343 गड्ढे हैं। इसमें 37 गड्ढे दो मीटर से भी ज्यादा बड़े आकार के हो गए हैं। यहां 27 सीवर मेनहोल के आसपास भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन दुपहिया वाहन सवार इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं।

प्रिंस चौक से लेकर विधानसभा तिराहे तक वीआइपी की सबसे ज्यादा आवाजाही होती है। लेकिन मानसूनी बारिश ने इस बार सड़क को छलनी कर दिया है। सड़क पर चलते वक्त हिचकोले खाना मानो नियति बन गई है। जो लोग यहां से गुजरते हैं, सरकार को कोसते जाते हैं। ऐसा नहीं है, अफसरों को इसकी जानकारी नहीं हैं। मगर वह भी बारिश बंद होने के बाद मरम्मत की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

सबसे ज्यादा गड्डे धर्मपुर सब्जी मंडी से लेकर लक्ष्मी तिराहे तक और होटल हिम पैलेस से लेकर रिस्पना पुल के बीच हैं। यहां कई जगह दस से तीस मीटर तक सड़क ही गायब हो गई है। यहां बजरी फैली हुई है। जिस पर दोपहिया चालक रपट जाते हैं। हालांकि लोनिवि ने गड्ढों में ईंटें भर दीं, मगर बारिश होते ही वह भी बह गईं।

सड़क पर यहां बने हुए गड्ढे 

रोडवेज वर्कशॉप के सामने, कालिंगा कॉलोनी के सामने, आराघर चौकी से मंदिर तक, मंदिर से सब्जी मंडी, रिंग रोड पर गौड़ ऑर्थो नर्सिंग होम के सामने, लक्ष्मी चौक, हिम पैलेस से ऑर्चिड तक, रेवती नर्सिंग होम से एलआइसी बिल्डिंग तक, चंचल स्वीट तिराहे से पदमावती नर्सिंग होम तक, जगदंबा ट्रामा सेंटर से रिस्पना पुल तक, विधानसभा तिराहे के जेएसआर होटल के सामने, रिस्पना पुल के ऊपर, नेहरू कॉलोनी चौक से हिम पैलेस के बीच, एसबीआइ से लेकर धर्मपुर चौक तक छोटे-बड़े गड्ढे हैं।

बारिश रुकने का किया जा रहा है इंतजार 

राजेंद्र गोयल (मुख्य अभियंता, लोनिवि) ने बताया कि गड्ढों से सभी को परेशानी हो रही है। मगर, बारिश के बीच कोई भी निर्माण टिक नहीं पाएगा। इसलिए बारिश रुकने का इंतजार किया जा रहा है। बजट की कोई कमी नहीं है। सड़कों पर गड्ढे भरने के साथ पैचवर्क भी किया जाएगा। साथ ही जलनिकासी को लेकर भी काम किए जाएंगे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!