Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्ड

देहरादून में राष्ट्रपति आशियाने के पास पहुंची जंगल की आग, मचा हड़कंप

देहरादून: मसूरी रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाने के पास शनिवार दोपहर जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए। आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए ढाई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझने तक प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर जमे रहे।

मसूरी रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाने और राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान (एनआइवीएच) के मध्य स्थित जंगल में दोपहर 12 बजे के करीब लोगों ने धुआं उठता देखा। इसके थोड़ी देर बाद ही ऊंची लपटें भी उठने लगीं तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना मिली तो आनन-फानन में दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

आग राष्ट्रपति आशियाने के समीप लगी थी तो अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय और एसपी सिटी पीके राय भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि सबसे पहले आग को रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने से रोका गया। फिर उसे काबू करने का प्रयास किया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग क्यों लगी, इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग को इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!