Breaking News :
>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’
उत्तराखण्डस्वास्थ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून में सख्ती के साथ शनिवार व रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन लागू – बृहद स्तर पर सैनिटाइज़ेशन करने का कार्य आरम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 6 जून 2020, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री के दिये गये निर्देशों के अनुसार कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों, वार्ड /सड़क/गली, व्यवसायिक प्रतिष्ठान/आवासीय क्षत्रों में नगर निगम द्वारा नियमित रूप से सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। आज 50 वार्ड में सैनिटाईजेशन का अभियान चलाया गया, जिसमें 56 ट्रैक्टर/टैंकर एवं 4 अग्निशमन विभाग के वाहनों के माध्यम से शहर के मुख्यमार्गों एवं वार्ड (मालसी, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, दून विहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी, डी.एल. रोड, रिस्पना, करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, इन्द्रा कालोनी, किशननगर, घण्टाघर कालिका मंदिर, एम.के.पी., तिलक रोड, खुडबुड़ा, शिवाजी मार्ग, इन्द्रेश नगर, धामावाला, झण्डा मौहल्ला, यमुना कालोनी, गोविन्दगढ़, श्रीदेव सुमन नगर, रीठा मण्डी, लक्खी बाग, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षिण, चन्द्रर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, वाणी विहार, रैस्टकैम्प, रेसकोर्स दक्षिण, कौलागढ़, बल्लूपुर, विजयपार्क, बसन्त विहार, पण्डितवाड़ी, इन्द्रापुरम, पटेल नगर प०, गाँधीग्राम, पटेल नगर पूरब में लगभग 3.10 लाख लीटर सैनिटाईजर साॅल्यूशन का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार रविवार को नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत शेष 50 वार्ड में अभियान चलाकर सेनिटाइजेशन का कार्य  सम्पादित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कल 7 जून 2020 को  जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील क्षेत्रों में तथा बनाये क्वारेंटीन सेन्टरों में सेनिटाइजेशन का अभियान चलाने के निर्देश दिये।

[box type=”shadow” ]”मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर देहरादून में शनिवार व रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन लागू किया गया है, मुख्यमंत्री ने शनिवार व रविवार को देहरादून में सैनिटाइज करने की निर्देश दिए है, इसी के तहत आज देहरादून में सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है l
हमारा प्रयास है कि इसे आगे बढ़ने से रोका जाए, लोगों से भी इस संबंध में जागरूक रहने व संयम बरतने की अपील की जा रही है। आज पहला दिन है, आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की छूट दी गई है, लोगों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। नगर-निगम ने सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की हुई है, 50 वार्ड आज सैनिटाइज किए जा रहे है, 50 वार्ड कल सैनिटाइज किए जाएंगे, इसके अलावा देहरादून में बने सभी क्वारंटीन सैंटरों में भी सैनिटाइज किया जाएगा, वहीं कंटेनमेंट जोन में भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा, इसमें निरंजनपुर मंड़ी भी शामिल है।”……… जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!