Breaking News :
>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

भारत की जीत पर झूम रहा हैं देहरादून !

पाकिस्‍तान पर भारत की जीत पर झूम उठा दून, देर रात सड़कों पर मना जश्न Dehradun News

देर रात जब विराट सेना ने पाकिस्तान पर फतह हासिल की तो लोग खुशी से सड़कों पर झूमने लगे। घंटाघर पर तो जश्न मनाने वालों का हुजूम ही उमड़ पड़ा।

देहरादून,क्रिकेट का जुनून वैसे तो दूनवासियों के सिर चढ़कर बोलता ही है, मगर जब मुकाबला भारत-पाक के बीच का हो तो उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वैसे भी इस हाईवोल्टेज मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। रविवार दोपहर बाद मैच शुरू हुआ तो शहर की रफ्तार मानों थम सी गई। क्या घर, क्या बाजार और दफ्तर, जिन्हें जहां मौका मिला, वह टीवी सेट के आगे चिपककर बैठ गए।

फिर क्या बच्चा, क्या बुजुर्ग और महिलाएं, हर कोई मैच का आनंद लेता दिखा। विश्व कप में पाक को छह बार शिकस्त देने के बाद हर कोई यह मानकर बैठा था कि सातवीं बार भी टीम इंडिया पाकिस्तान को धूल चटाएगी। हुआ भी इसी के अनुरूप और देर रात जब विराट सेना ने पाकिस्तान पर फतह हासिल की तो लोग खुशी से सड़कों पर झूमने लगे। घंटाघर पर तो जश्न मनाने वालों का हुजूम ही उमड़ पड़ा और माहौल में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी करनी पड़ी।

रविवार को खचाखच भरे मैनचेस्टर स्टेडियम में भारतीय दर्शकों का उत्साह टीवी पर साफ दिख रहा था तो यहां दूनवासियों का उत्साह भी कहीं कम नहीं था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी का हर कोई लुत्फ ले रहा था, लेकिन छह बजकर 15 मिनट पर अचानक बारिश शुरू हुई तो दर्शकों के चेहरों पर निराशा पसर गई। मगर, करीब पौने घंटे बाद मैच फिर शुरू हुआ तो रोमांच फिर चरम पर पहुंचने में पलभर की देर न लगी। इसके बाद जब पाकिस्तान ने बल्लेबाजी शुरू की तो बॉल दर बॉल क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों के हावभाव बदल रहे थे। बीच में एक समय बारिश ने दोबारा मैच में खलल जरूर डाला, लेकिन तब तक मैच भारत के कब्जे में आ चुका था। आखिरकार वह घड़ी भी आ गई, जब भारतीय लड़ाकों के आगे पाकिस्तानी टीम लगातार सातवीं बार पस्त हो गई और इसी के साथ दूनवासियों के सीने गर्व के साथ चौड़े हो गए।

राजपुर रोड पर वल्र्ड कप ट्रॉफी रही आकर्षण का केंद्र

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बाजार में भी खासा उत्साह नजर आया। खासकर राजपुर रोड स्थित एक मॉल के बाहर लगाया गया वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी का प्रतिरूप हर किसी का ध्यान आकर्षित करता रहा।

जीत के साथ ही आतिशबाजी शुरू

बारिश होने से पहले ही एकतरफा हो चुके मैच में जैसे ही भारत ने जीत की औपचारिकता पूरी की, शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक आसमान में रॉकेट, फैंसी आकृति में पटाखे नजर आते रहे। वहीं, घंटाघर, राजपुर रोड समेत कई अन्य स्थानों लोग तिरंगा लेकर भी नजर आए। हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर दिखा।

काम पर भी नहीं लगा मन

मैच का खुमार लोगों में इस कदर हावी रहा कि जो लोग ड्यूटी पर थे, उनका काम पर मन नहीं लग रहा था। लोग काम के दौरान भी मैच का अपडेट लेते रहे। वहीं, जहां ऑफिसों में टीवी लगे थे, वहां कर्मी कामकाज छोड़कर नजरें गड़ाए रहे।

बोले पूर्व क्रिकेटर

  • मनोज प्रभाकर (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) का कहना है कि पाकिस्तान के साथ मैच काफी रोमांचक रहता है। भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। यह रोमांचक मैच रहा। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी दिखाई।
  • शशिकांत खांडेकर (पूर्व क्रिकेटर) का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में काफी प्रेशर रहता है, लेकिन भारतीय टीम ने हर बार दबाव में बेहतर खेल दिखाया है। मैच देखने में बहुत आनंद आया।
  • राजेंद्र सिंह हंस (पूर्व क्रिकेटर) का कहना है कि मैच का हर किसी ने मैच का आनंद लिया। मुङो क्रिकेट कैंप के लिए देहरादून आने का मौका मिला। यहां लोगों में मैच को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
  • विश्वजीत सिन्हा ( पूर्व क्रिकेटर) का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के मैच का हर हिंदुस्‍तानी को बेसब्री से इंतजार रहता है। देहरादून में लोगों में क्रिकेट का खुमार नजर आया। हर कोई मैच को लेकर उत्साहित था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!