Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व सांसद तरूण विजय ने किया “देहरादून डाॅयलाॅग आन लर्निंग डिसएबिलिटी” कार्यक्रम शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। आईटीआईटीआई, वनवासी आश्रम, ग्राम झाझरा में आज “देहरादून डाॅयलाॅग आन लर्निंग डिसएबिलिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व सांसद तरूण विजय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पूर्व सांसद तरूण विजय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों जो इस प्रकार के बच्चों/लोगों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, उनका आभार व्यक्त किया तथा इस क्षेत्र में और अधिक कार्य किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे सामान्य बच्चों से भिन्न होते हैं, उनकी व्यथा उनके अभिभावकों के अतिरिक्त और कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे बच्चों एवं उनके अभिभावकों की आवाज बनकर समाज में ऐसे बच्चों को उचित मुकाम तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है इसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्रभावी कार्यप्रणाली की आवश्यकता होगी ताकि ऐसे बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा /चिकित्सा के उचित प्रबंध किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दक्षिण भारतीय राज्यों में अच्छा काम हुआ है, विशेषकर तमिलनाडू ने इस क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने संसद एवं विधानसभा में भी इस पर गहन चर्चा किये जाने पर बल देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से इस प्रकार के विशेष मुद्दे जिन पर अधिक चर्चा नहीं होती पर गहन चर्चा किये जाने की आवश्यकता है ताकि हमारे समाज में जो इस प्रकार के बच्चे है उनके बेहतर विकास /शिक्षा /सुरक्षा के लिए बेहतर /ठोस रणनीति बनाई जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने माननीय पूर्व सांसद /अध्यक्ष डायलैक्सिया सोसाईटी ऑफ़ उत्तराखण्ड तरूण विजय का जनपद में इस प्रकार पहला कार्यक्रम/कार्यशाला आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी न किसी रूप से दिव्यांग हैं उनके प्रति हमें और समाज को अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। इस प्रकार के बच्चों को बेचारा कहकर सहानूभूति के स्थान पर उनकी डिसएबीलिटी को समझते हुए उसको दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व होता है बस उसको समझने की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति /बच्चे में सामान्य बच्चों से भिन्न लक्षण हैं तो उन्हें पहचानते हुए उसमें सुधार लाने का प्रयास करना होगा तथा इस प्रकार के बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए, उचित शिक्षा के लिए प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करने की आवश्यकता है ताकि यदि किसी बच्चे में सामान्य बच्चों से भिन्न लक्षण हैं अथवा लर्निंग डिसएबिलिटी है तो उनको पहचान कर शुरुआती चरण में ही इसका उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम इस प्रकार के बच्चों /व्यक्तियों जिनमें सामान्य से भिन्न लक्षण हैं उन्हें समाज का ही अभिन्न अंग मानते हुए उन्हें स्वीकार करें तथा विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें अवसर प्रदान किये जाने हेतु प्रयास करें।

इस अवसर पर अरूणा संगठन से श्रीमती अपर्णादास, डाॅ0 हिमांशु दास निदेशक नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ़ इम्पावरमैंन्ट ऑफ़ पर्सन विसूवल इम्पेयरमैंन्ट (दिव्यांगजन), ललित पन्त सचिव सक्षम संस्था एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती ने अपने विचार रखे तथा इस क्षेत्र में और अधिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं /संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार /सुझाव रखे।

इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पाण्डे, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहसपुर पंकज शर्मा, जिला कार्डिनेटर शिक्षा विभाग श्रीमती लक्ष्मी तड़ियाल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.