Breaking News :
>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
ताज़ा खबरेंदेश

27 जून को लद्दाख के दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, LAC के पास तैयारियों का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिह कल यानी 27 जून को लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वहलाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास तैयारियों का जायजा लेंगे। रक्षा मंत्री का यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वह एलएसी के पास कुछ सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि पिछले साल से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव है। पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारें में दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे हैं, लेकिन अब भी दोनों तरफ से 50-60 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात हैं। वहीं भारत ने तेजी से एलएसी के पास के इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने का कार्य भी किया है।

विदित रहे कि करीब एक हफ्ते पहले ही रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश गए थे जहां उन्होंने 12 सड़कों को राष्ट्र को समर्पित किया। अपने इस दौरा के दौरे के दौरान उन्होंने कहा था कि सामरिक सड़कों से न केवल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सुरक्षा बल तेजी से आवाजाही हो सकेगी। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर रहने वाले लोगों की सुविधा और बॉर्डर तक सैनिकों की ‌आवाजाही सुगम बनाने के लिए बॉर्डर पर सड़कों का जाल बिछा रहा है। वहीं संसद में जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर के सीमावर्ती राज्यों में कुल 272 रोड पर काम जारी है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सबसे ज्यादा सड़कें हैं। बता दें कि चीन ने बॉर्डर तक काफी पहले ही सड़कें बना ली थीं, जिससे उनकी सेना को जल्द पहुंचने में मदद मिलती है और यह उनके लिए काफी फायदेमंद भी है।

भारत ने भी पिछले कुछ वक्त में बॉर्डर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने में तेजी से काम किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 61 , पंजाब में 6 , राजस्थान में 23 सड़कों पर काम चल रहा है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 3 , मिजोरम में 8 , मणिपुर में 9 , नागालैंड में 2 और अंडमान निकोबार में भी 1 सड़क किया जा रहा है। वहीं अधिकतर ऑल वेदर रोड है यानी जो हर मौसम में इस्तेमाल की जा सकेंगी। इससे स्थानीय लोगों को आसानी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!