Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ दौरे पर, हज हाउस में एचएएल के कोविड अस्पताल का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2021, मंगलवार, लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद गंभीर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ दौरे पर आएंगे। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर डीआरडीओ और एचएएल ने लखनऊ में मिशन मोड पर कोविड अस्पताल तैयार किया है। उनका लखनऊ का दौरा करीब तीन घंटे का होगा।

लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह दिन में करीब 12 बजे चौधरी चरण सिह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद वह हज हाउस में एचएएल के कोविड अस्पताल का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर हज हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वह अवध शिल्प ग्राम में डीआरडीओ के अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करीब 11:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह 11:45 बजे सरोजनीनगर के हज हाउस में तैयार एचएएल कोविड हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पर एचएएल व राज्य सरकार के सहयोग से तैयार 255 बेड के कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद दोपहर करीब एक बजे अवध शिल्पग्राम पहुंचकर वहां शुरू हो चुके अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। यहां रक्षा मंत्री डीआरडीओ व सेना के अधिकारियों से मिलेंगे। यहां अब तक 505 में से 250 बेड पर मरीजों की भर्ती हो रही है। यहां पर बाकी 250 ऑक्सीजन वाले बेड पर कोरोना संक्रमित रोगियों की भर्ती भी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। अवध शिल्प ग्राम से करीब डेढ़ बजे वह सीधे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

सरोजनी नगर के हज हाउस में राज्य सरकार और एचएएल के सहयोग से बने 255 बेड के कोविड अस्पताल में आज से भर्ती शुरू होगी। सोमवार को यहां पर ड्राई रन के बाद समीक्षा में सभी चीजें अस्पताल संचालन के लिए दुरुस्त पाई गई हैं। अब अस्पताल मरीजों की भर्ती के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अस्पताल में निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई उपलब्ध है। यहां लेवल-2 या लेवल-3 संक्रमितों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच एमओयू भी हो चुका है। इस अस्पताल संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्था केयर इंडिया डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ का सहयोग दे रही है। अस्पताल में ट्राइऐज एरिया का भी निर्माण किया गया है, जहां भर्ती प्रक्रिया के बीच मरीज को प्राथमिक चिकित्सा दी जा सकेगी। एक हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां भर्ती मरीजों के परिवारीजन दिन में तीन बजे से शाम पांच के बीच अपने मरीज की स्वास्थ्य जानकारी ले सकेंगे। कोविड रोगियों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे के जरिए मॉनीटर पर एक टीम नजर रखेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!