Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
मनोरंजन

Chhapaak का Trailer देख दीपिका पादुकोण हुई स्टेज पर भावुक

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।  2 मिनट 19 सेकेंड के इस ट्रेलर को देखकर ना सिर्फ फैंस भावुक हुए, बल्कि दीपिका पादुकोण खुद भी रो पड़ीं। ट्रेलर रिलीज इवेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका काफी भावुक नजर आ रही हैं। दीपिका इतनी ज्यादा भावुक हैं कि वो स्टेज पर कुछ बोल तक नहीं पा रहीं।

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद दीपिका स्टेज पर आती हैं। दीपिका कहती हैं ‘मैंने सिर्फ इस पल के बारे में सोचा था कि आप लोग ट्रेलर देखेंगे और फिर हमें स्टेज पर आना है। इसके बाद हमको कुछ बोलना पड़ेगा ये तो मैंने सोचा ही नहीं था। जब भी मैं ट्रेलर देखती हूं तो…’ और इस लाइन के बाद दीपिका बहुत इमोशनल हो जाती हैं और कुछ बोल ही नहीं पातीं। इसके बाद फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार उनकी बात को पूरा करती हैं। दीपिका और मेघना के साथ इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी भी मौजूद थे।

क्या है ट्रेलर में :

ट्रेलर की शुरुआत होती है निर्भया केस की प्रोटेस्ट के साथ, जिसके बेकग्राउंड में एक आवाज़ सुनाई दे रही है जो कह रही है ‘निर्भया केस के बाद मालती की कहानी लोगों तक पहुंचाना और भी जरूरी हो गया है’। इसके बाद दीपिका पादुकोण का चीखने वाला शॉट आता है जो आपके रोंगड़े खड़े कर देगा। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण के ऐसे कई शॉट हैं जो आपको हिला देंगे। जैसे, शीशे के सामने मालती का अपना ही चेहरा देखकर दर्द से चीखना। ट्रेलर में मालती की इंसाफ की लड़ाई दिखाई गई है जो सेशन कोर्ट से शुरू होती है और सुप्रीम कोर्ट तक जाती है। दीपिका के अलावा फिल्म में विक्रांत मेसी भी लीड रोल में हैं। विक्रांत फिल्म में पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। जो इंसाफ की लड़ाई में मालती यानी दीपिका पादुकोण का साथ देते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!