Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

सात दिन बाद बरामद हुआ दीपक का कटा सिर, गाँव पहुँचने पर परिजनों व ग्रामीणों का फूट पड़ा गुस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अक्टूबर 2022, मंगलवार, मेरठ। मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गाँव निवासी 20 वर्षीय दीपक त्यागी की एक सप्ताह पहले गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दीपक की सिर कटी लाश जंगल से बरामद की गई थी। बताया गया कि घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर गड्ढे के अंदर प्लास्टिक के कट्टे से दीपक का सिर बरामद किया गया है। दीपक का सिर जैसे ही गाँव पर पहुँचा तो परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

विदित रहे कि दीपक त्यागी घर से माता के जागरण में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 सितंबर को उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। शव से सिर गायब था और कपड़े भी बदले हुए थे। वहीं दीपक के शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था, जिससे दोनों सिम गायब थे।

पुलिस अफसरों द्वारा जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस ने बिना सिर के ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था। 

सातवें दिन एक गड्ढे से बरामद हुआ कटा सिर
पुलिस ने दीपक का कटा सिर सातवें दिन एक गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कटा सिर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि परिजन पुलिस के खुलासे पर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उनका मानना है कि सीबीआई जांच में ही हत्यारों के असली चेहरे सामने आएंगे।

दीपक की हत्या के बाद हत्यारोपी उसका सिर काट कर ले गए थे। सिर को बरामद करने के लिए छह दिन से पुलिस टीमें लगी थीं। पीएसी, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूरी तक जंगल व नालों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं हत्याकांड का खुलासा न होने के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की
रविवार को जब पुलिस की खूब किरकिरी हुई और गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया तो पुलिस ने रात को ही दीपक का कटा सिर घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के संग मिलकर हत्या को अंजाम देना बताया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उनका पुलिस से भरोसा उठ चुका है। वह सीबीआई से इस हत्याकांड की जांच की मांग करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!