Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर किसान नेताओं ने लगाए हिंसा को भड़काने के आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2021, बुधवार। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली में शामिल उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने लाल किला पर धावा बोल दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक धड़ा  इन हिंसक घटनाओं का विरोध कर रहा है। इनमें से कुछ किसान नेताओं ने पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर किसानों को भड़काने और हिंसा फैलाने के आरोप लगाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सिद्धू ने जो किया है वह बहुत ही निंदनीय है। लाल किला जाने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं था। वह एक विद्रोही के रूप में वहां गया था और उसने लोगों को गुमराह किया। हमें नहीं पता था कि वह लाल किला जाएगा। चढुनी ने हिंसा की निंदा भी की।

साल 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्में दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड  जीत चुके सिद्धू को 2018 में आई पंजाबी फिल्म ‘जोरा दास नुम्बरिया से प्रसिद्धि मिली। इसमें गैंगेस्टर का किरदार निभाया। साल 2015 में रिलीज हुई रमता जोगी करियर की पहली फिल्म थी। दीप सिद्धू ने फेसबुक पर आकर कहा कि प्रदर्शन के दौरान हमने अपने लोकतांत्रिक आधिकार के तहत निशान साहब का झंडा लाल किले पर फहराया, लेकिन भारत के झंडे को नहीं हटाया गया। किसी ने देश की एकता और अखंडता पर सवाल नहीं उठाया। सिद्धू ने दावा किया कि यह किसी योजना के तहत नहीं किया गया और उन्हें कट्टरपंथी नहीं बताया जाना चाहिए और इसे कोई सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!