Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा एलान : बैटरी-संचालित वाहनों के लिए नहीं लिया जाएगा कोई पंजीकरण शुल्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क में बड़ी राहत देने का एलान किया है। इसके तहत वाहनों के पंजीकरण शुल्क में छूट देने की घोषणा की गई है। बैटरी से संचालित वाहनों के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह एलान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस एलान के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद को इस घोषणा के लिए बधाई दी है।

इसी महीने 11 अक्टूबर को इलेक्ट्रिक वाहनों को भी रोड टैक्स से छूट दी गई थी। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास सफल होता दिख रहा है।

[box type=”shadow” ]लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ रहा है रुझान 

मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल से लेकर सितंबर तक दिल्ली में 2629 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें 297 मोटर साइकिल व स्कूटर हैं, वहीं 67 कैब और 80 कारें शामिल हैं। खास बात यह है कि लोगों ने इन वाहनों की खरीद बिना सब्सिडी लिए ही की है। इसे देखते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। फिलहाल दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या एक लाख के करीब पहुंचने वाली है।

[/box]

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है। जिसमें वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से सब्सिडी की रकम रखी गई है। ऐसे वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स माफ करने के अलावा सरकार अब वाहनों का पंजीकरण शुल्क भी माफ करने जा रही है। जानकारों का मानना है कि सब्सिडी शुरू होते ही इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का और रुझान बढ़ेगा। बहुत से लोग सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!