Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा केप कोमोरिन इंस्टीट्यूट में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान पर वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार, देहरादून। आज मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा घंटाघर स्थित पोस्ट आफिस के पास केप कोमोरिन इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्र एवम छात्राओं की बीच मानवाधिकार से संबंधित एवम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान पर वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

[box type=”shadow” ][/box]

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, विशिष्ट अतिथि हरि भंडारी, संयोजकजितेंद्र डंडोना रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना और इन विषयों पर गहन चिंतन करके बदलाव लाना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सचिन जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सबसे पहले आप सभी छात्रों को आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और आप दिन प्रतिदिन इसी तरह अपने मेहनत से आगे बढ़े और सफलता के नए आयाम छुए। परिश्रम ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरि भंडारी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपसी सूझबूझ और समझदारी से हर व्यक्ति काम ले तो “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “कन्या भ्रूण हत्या”, इस तरह के अभियान की भविष्य में कोई जरूरत नहीं होगी। हमें मिलकर आपस में सामंजस्य बिठाकर घर परिवार और देश को आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर संस्था की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने सभी बच्चों का मनोबल देखते हुए और उनके द्वारा वाद विवाद में रखे गए विचारों की अत्यधिक प्रशंसा की और कहा कि ये हमारे आने वाले देश का भविष्य हैं। युवा शक्ति के कंधों पर ही देश के भविष्य की बागडोर है, वही देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे और सही मार्ग प्रशस्त करेंगे। ऐसी उम्मीद करती हूँ।
हम निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था द्वारा कार्य कर रहे हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर कानूनी सलाहकार ने भी अपने विचार रखे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

इस अवसर पर अंश डोभाल, चारू नन्दा, प्रभात दत्त, रीतिका वर्मा, सृष्टि कोठरी, तनिश गुप्ता आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

[box type=”shadow” ]

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!