Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
देश

महंगाई के मुद्दे पर बहस, वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा-भारत में बेहतर हालात

नई दिल्ली, महंगाई को लेकर आज राज्यसभा में चर्चा हो सकती है। विपक्षी दल महंगाई पर चर्चा की कई दिनों से मांग कर रहे थे। इसको लेकर 1 अगस्त को राज्यसभा में हंगामा भी हुआ था। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा था। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि 2 अगस्त को राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हैं। महंगाई के मुद्दे को राज्यसभा में रखने पर हम सहमत हैं। खड़गे ने कहा कि जब पूरे भारत में लोग महंगाई से प्रभावित हैं, तो लगता है कि भाजपा इससे अप्रभावित है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैंने आश्वस्त कराया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी। फिर भी विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि विपक्ष को शंका है सरकार ने जो अच्छे काम किए वो सामने आएंगे और हम उन्हें बेनकब कर देंगे। विपक्ष अब महंगाई की चर्चा, जीएसटी पर चर्चा से भाग रही है। ये स्पष्ट हो गया है।

लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब

इससे पहले, सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में महंगाई को लेकर जवाब दिया था। निर्मला ने कहा कि बाकी देशों की तुलना में भारत में हालात बेहतर हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका जैसी मंदी आने का कोई सवाल ही नहीं है। दुनिया की तमाम एजेंसियां कह रही हैं कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बन चुका है। यह भारत की जनता की बदौलत संभव हो पाया है। लेकिन विपक्ष को यह नहीं दिख रहा है। केवल राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

कांग्रेस का हमला

वहीं, लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ‘बीते 14 महीने से देश में महंगाई दर दोहरे अंक में है। 30 सालों में ये सबसे ज्यादा है। उपभोक्ता खाद्य मूल सूचकांक आसमान छू रहा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों- चावल, दही, पनीर पर जीएसटी बढ़ी है। यहां तक कि सरकार ने सरकार ने पेंसिल और शार्पनर पर जीएसटी बढ़ाकर बच्चों को भी नहीं बख्शा है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!