Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश निवासी विख्यात फिजिशियन डॉ० सी. एल. कोहली का 84 वर्ष की आयु में दु:खद निधन – एक अपूर्णीय क्षति

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 सितम्बर 2020, देहरादून। ऋषिकेश निवासी एक प्रख्यात डॉक्टर एवं राम दित्तामल कोहली मेमोरियल हॉस्पिटल, ऋषिकेश के संचालक डॉ० सी. एल. कोहली का आज निधन हो गया है। 84 वर्ष के डॉ० सी. एल. कोहली ने आज, रविवार, 13 सितम्बर 2020 सुबह उन्होंने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में अंतिम साँस ली।
नगर निगम कार्यालय, ऋषिकेश के समीप स्थापित राम दित्तामल कोहली मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ० सी. एल. कोहली ऋषिकेश के एक प्रसिद्ध फिजिशियन के रूप में जाने जाते थे। लगभग 50 वर्षों से वे लोगों को स्वास्थ्य सेवायें देते आये थे। डॉ० सी. एल. कोहली 70 के दशक में राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश में तैनात हुए थे लेकिन कुछ वर्षों बाद ही उन्होंने रेलवे रोड पर अपना प्राइवेट क्लीनिक खोला। चिकित्सकीय सेवाओं को विस्तार देते हुए उन्होंने तिलक रोड पर रामदित्तामल कोहली मेमोरियल हॉस्पिटल की स्थापना की। हद्वय रोग से ग्रसित चल रहे रहे डॉ० सी.एल. कोहली को कुछ दिन पहले ही जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था।
ऋषिकश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० सी. एल. कोहली के निधन पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई, गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगत राम कोठारी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों ने शोक जताया है।

उत्तराखंड के विख्यात डॉ० सी. एल. कोहली मानवाधिकार एवम सामजिक न्याय संगठन के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य थे। इस अति दु:खद घटना पर मानवाधिकार एवम सामजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन एवं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, गहरा दुःख प्रकट कर कहा कि ‘संगठन के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य एवम उत्तराखंड के विख्यात डॉ० सी. एल. कोहली हम सबको छोड़ कर चले गए जो हम सबके लिए बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति है। ॐ शांति, शत शत नमन।’

ऋषिकेश के एक प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ० सी. एल. कोहली के निधन पर आकाश ज्ञान वाटिका परिवार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ऋषिकेश के साथ-साथ यह सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। शत नमन।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *