Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

मकान की दीवार की खूँटी पर लटका मिला युवक का शव, 5 पर हत्या का केस दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2023, रविवार, रुड़की। बेलड़ी गांव में एक युवक की हत्या कर शव को एक मकान की दीवार की खूंटी पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ी निवासी सौरभ (20) शुक्रवार रात घर के अंदर सोया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सौरभ का शव एक मकान के बाहर दीवार की खूंटी पर लटका देखा।

लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी और इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को खूंटी से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो पता चला कि सौरभ का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक महिला के परिवार को लग गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही सौरभ की हत्या की गई है। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात में घर से बाहर कैसे और क्यों गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आरोप है कि महिला ने परिवार के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, उसकी पत्नी रूपा और उसके भाई मोनू और सुमित निवासी बेलड़ी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि जिस दुपट्टे से युवक का शव खूंटी पर लटका था। उसके बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह दुपट्टा महिला का है या किसी और का है।

साथ ही आत्महत्या करने के पहलू भी पर जांच चल रही है। बेलड़ी गांव निवासी सौरभ मैकेनिक का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ की एक बहन है और चार भाई हैं। सौरभ का परिवार मूलरूप से देवबंद थाना के पास गांव फ्लाश का रहने वाला है। कई साल पहले वह बेलड़ी गांव में आकर बस गए थे। वहीं, सौरभ की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!