Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
खेल-जगतताज़ा खबरें

दोपहर 1 बजे शुरू होगा पहला डे-नाइट टेस्ट और इस सीरीज का दूसरा मैच

कई वर्षो की ना-नुकुर और डर के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है जब भारतीय टीम गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रही है। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेस स्टेडियम में शुक्रवार से यह मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह पहला डे-नाइट टेस्ट और इस सीरीज का दूसरा मैच होगा। भारत में पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट खेला जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का यह 12वां डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। भारत और बांग्लादेश को छोड़कर आठ प्रमुख टीमें पहले ही डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। नए टेस्ट देश अफगानिस्तान और आयरलैंड ने भी अभी कोई डे-नाइट टेस्ट नहीं खेला है।

देश में पहली बार किसी टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले भारत में सभी टेस्ट मैच लाल गेंद से खेले गए थे। पारंपरिक टेस्ट मैच की तरह डे-नाइट टेस्ट में भी प्रतिदिन तीन सत्र का खेल खेला जाएगा, लेकिन यह सुबह नौ-साढ़े नौ बजे की जगह दोपहर एक बजे शुरू होगा। इस मैच में भी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंदौर में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था।

  • मैच का टॉस दोपहर 12.30 पर होगा और पहले सत्र की शुरुआत 1.00 बजे होगी।
  • सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव सहित भारत के महान क्रिकेटर यहां उपस्थित होंगे।
  • बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के अलावा राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी आएंगे।
  • चायकाल के दौरान विशेष गाडि़यां स्टेडियम में चक्कर लगाएंगी, जिसमें पूर्व कप्तान बैठे होंगे।
  • पहले दिन संगीत कार्यक्रम भी होंगे और दिन के अंत में सम्मान समारोह होगा।
  • बांग्लादेश की गायक रूना लैला और पश्चिम बंगाल के गायक जीत गांगुली परफॉर्म करेंगे।
  • इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहेंगी।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस दौरान उनके साथ रहेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!