Breaking News :
>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश
खेल-जगत

मैदान पर उतरते ही डेविड मलान ने लगाया ‘शतक’ – चौके-छक्कों की झड़ी लगाई

इंग्लैंड टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन डेविड मलान ने T20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया। इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 शतक ठोकने के मामले में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नैपियर में डेविड मलान के बल्ले ने जमकर आग उगली और पारी में उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान ने महज 48 गेंदों में शतक ठोका है। इससे पहले इंग्लैंड टीम के सिर्फ एक बल्लेबाज ने शतक ठोका था, जिनका नाम एलेक्स हेल्स है। एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन अब डेविड मलान ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर इंग्लैंड टीम के लिए इतिहास रच दिया है। उधर, उनकी टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने टी20 शतक से सिर्फ 9 रन से चूक गए।

डेविड मलान ने की चौकेे-छक्कों की बरसात

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए डेविड मलान (Dawid Malan) ने 48 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 210.42 का रहा। डेविड मलान के टी20 करियर का ये पहला शतक था। डेविड मलान इससे पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 अर्धशतक जड़ चुके थे, लेकिन अपने छोटे से करियर में उन्होंने तूफानी शतक ठोककर सभी को अपना मुरीद बना लिया।

इंग्लैंड टीम का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसी सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टिम साउदी के नेतृत्व वाली कीवी टीम के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर के इस मैच में सिर्फ 3 विकेट खोए और 241 रन का विशाल स्कोर मेजबानों के सामने खड़ा कर दिया, जिसमें मलान ने 103 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मोर्गन 91 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड टीम के लिए 241 रन का स्कोर अब तक का सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!