Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँसामाजिक

 पुलिस कप्तान की बड़ी कार्यवाही – बिना अनुमति के जुलूस निकालने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • छात्रों द्वारा बिना अनुमति के शहर में जुलूस निकालकर लिंग दोह समिति की सिफारिशों का सरेआम उल्लंघन।
  • जुलूस निकालने वाले एबीवीपी के छात्रों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
  • सत्ता की हनक में डूबे छात्र नेताओं ने कानून की भी परवाह नहीं की।
  • पद ग्रहण करते वक्त ही एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने साफ कर दिया था कि पुलिस किसी के दबाव के आगे नहीं झुकेगी।
  • आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुकी है।

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। शहर में में बिना अनुमति के जुलूस निकालने वाले अखिल भारीतय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दून के नए एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने सत्ता के नशे में चूर छात्रों के खिलाफ जो एक्शन लिया है, वह एकदम सही है तथा भविष्य में छात्र इस तरह का घिनोंना कृत न कर पाये, इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी अति आवश्यक है। इस तरह कानून के रक्षकों के सामने कानून की धज्जियॉं उड़ाना व समाज की परवाह किये बगैर इस तरह का माहौल पैदा करना एक असामाजिक कार्य जिसके लिए दोषियों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना समाज के हिट में होगा। विद्या के मंदिर में इस तरह का मंजर, देवभूमि की संस्कृति के खिलाफ है। देहरादून में एसएसपी बनते वक्त ही उन्होंने साफ कर दिया था कि पुलिस किसी के दबाव के आगे नहीं झुकेगी। रिक्शे वाला हो या फिर मर्सिडीज वाला, नियम-कानून सबके लिए समान हैं। जुलूस निकालने वाले एबीवीपी के छात्रों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्होंने अपनी बात को साबित भी कर दिया। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने वाले एक दर्जाधारी नेता के साथ ही लगभग सात सौ से भी अधिक छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विदित हो कि कल एबीवीपी के सात – आठ सौ के लगभग छात्रों ने शहर में बिना अनुमति जुलूस निकाला। जुलूस में दर्जाधारी मंत्री जितेंद्र रावत मोनी, एबीवीपी प्रत्याशी सागर तोमर, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत भी थे। डीएवी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे सागर तोमर ने शक्ति प्रदर्शन के लिए शहर में जुलूस निकाला था। जुलूस निकालने के लिए एबीवीपी ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। सीओ डालनवाला जया बलूनी ने एबीवीपी प्रत्याशी सागर तोमर और दूसरे छात्र नेताओं को इस सन्दर्भ में समझाया भी था। उन्होंने छात्रों से कहा था कि बिना अनुमति शहर में जुलूस न निकालें, पर सत्ता और जवानी के जोश में डूबे छात्र नेताओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी और शुक्रवार को शहर में हुड़दंग मचाते हुए डीएवी कॉलेज से ईसी रोड के बीच जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों छात्र मौजूद थे। सत्ता की हनक में डूबे छात्र नेताओं ने कानून की भी परवाह तक नहीं की। एसएसपी, देहरादून अरुण मोहन जोशी ने बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने पर नाराजगी जताई और सीओ जया बलूनी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जुलूस निकालने वाले छात्रों के खिलाफ डालनवाला थाने में धारा 147, 283 और 342 के तहत केस दर्ज किया गया है। कुछ छात्र नेताओं ने इस संबंध में एसएसपी से बात करने की भी कोशिश की थी, पर उन्होंने साफ कर दिया कि अगर बिना अनुमति के जुलूस निकाला है तो केस जरूर दर्ज होगा। आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुकी। राजनीति के इस घटते स्तर के कारण, धीरे-धीरे आम जन का विश्वास नेताओं से हटता जा रहा है। इस तरह की हरकतें समाज में अविश्वास का माहौल पैदा करती हैं अतः पुलिस प्रशासन को इस मामले में कठोर कार्यवाही करने चाहिए, जिससे की फिर के कोई समाज में ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!