Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

मां के जन्मदिन पर बेटी जाह्वी कपूर ने शेयर की पोस्ट

Happy Birthday Sridevi: मां के जन्मदिन पर बेटी Janhvi Kapoor ने शेयर की पोस्ट, लिखा I Love You

नई दिल्ली,Happy Birthday Sridevi: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्रीेदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में वे हमेशा जिंदा हैं। आज यानि 13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे बधाई संदेश लिख रहे हैं। सबसे खास विश श्रीदेवी की बेटी जाह्वी कपूर ने की है।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्वी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके साथ वे लिखती हैं कि हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू। आपको बता दें कि, पिछले साल 24 फरवरी को श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया था।

श्रीदेवी के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है मेमोरी हमेशा स्पेशल होती है। कभी हम हंसते हैं उस समय को याद करते हुए जब हम रोये थे और हम रोते हैं उन दिनों को याद करते हुए जब हम हंसे थे। यह लाइफ है। हैप्पी बर्थडे श्री, मिस यू।

जाह्वी ने मई महीने में मदर्स डे के मौके पर भी खूबसूरत तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की थी। बताते चलें कि 24 फरवरी को अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हुआ था। श्रीदेवी ने जब बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था उस वक्त वो महज चार साल की थी और फिल्म का नाम था Thirumugham’s Thunaivan (1969)। उनसे जुड़ा एक रोचक तथ्य यह भी है कि श्रीदेवी का असली नाम था श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन (Shree Amma Yanger Ayyapan) लेकिन, बाद में फिल्मों के लिए उनका नाम बदलकर श्रीदेवी रख दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!